विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

अंकिता लोखंडे से फैन ने पूछा, 'सुशांत के साथ आपकी खास याद?', तो एक्ट्रेस ने शेयर कर दी Photo

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से हाल ही में जब एक फैन ने पूछा कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ आपकी खास याद कौन सी है, तो इस पर एक्ट्रेस ने यह जवाब दिया.

अंकिता लोखंडे से फैन ने पूछा, 'सुशांत के साथ आपकी खास याद?', तो एक्ट्रेस ने शेयर कर दी Photo
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत (Sushant) के साथ का फेस टाइम फोटो
  • अंकिता लोखंडे ने फैन्स के सवालों का दिया जवाब
  • आस्क मी सेशन के दौरान खोला यह राज
  • बताया सुशांत के साथ यह था यादगार पल
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) लगातार उन्हें लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आ जाती हैं. दिवंगत एक्टर के 35वें बर्थडे पर भी अंकिता लोखंडे ने एक इमोशनल पोस्ट की थी. अंकिता ने सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अपने आदर्श शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के मशहूर सॉन्ग 'जादू तेरी नजर' (Jaadu Teri Nazar) पर डांस करते नजर आ रहे थे. 

वहीं, अब हाल ही में 'आस्क मी' सेशन के दौरान एक फैन ने जब अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से पूछा कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ उनकी सबसे अच्छी यादगार क्या है? तो इसका जवाब अंकिता ने एक फोटो पोस्ट करके दिया. यह तस्वीर अंकिता और सुशांत के फेस टाइम वीडियो की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'जब वह धोनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.'


बता दें, अंकिता (Ankita Lokhande) ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. वहीं, एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैन्स ने भी अपनी खूब प्रतिक्रिया दीं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के करियर का बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में फिल्म 'काय पो चे' से कदम रखा था और इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'एम.एस धोनी' जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में भी दिखाई दिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Instagram, Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande Photo Viral, Ankita Lokhande Shares Memory Of Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com