विज्ञापन

पैसों की तंगी में फिल्मों से टीवी पहुंचीं ये एक्ट्रेस, Zee TV के 'तारा' ने बदल दी जिंदगी, मिली 'टीवी की श्रीदेवी' की पहचान

नवनीत फिल्म राजा हिंदुस्तानी, मेला जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में भी नजर आई. लेकिन उनको जो नाम टेलीविजन से मिला, वो बड़े परदे से नहीं मिला.

पैसों की तंगी में फिल्मों से टीवी पहुंचीं ये एक्ट्रेस, Zee TV के 'तारा' ने बदल दी जिंदगी, मिली 'टीवी की श्रीदेवी' की पहचान
दूरदर्शन के जमाने में Zee Tv के सीरियल ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को दिलाया रातों-रात स्टारडम
NDTV

एक्ट्रेस नवनीत निशान वो नाम है, जिन्होंने छोटे परदे से लेकर बड़े पर्दे तक दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई. नवनीत को खासकर जी टीवी के शो तारा के लिए जाना जाता है. नवनीत फिल्म राजा हिंदुस्तानी, मेला जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में भी नजर आई. लेकिन उनको जो नाम टेलीविजन से मिला, वो बड़े परदे से नहीं मिला. हाल ही में नवनीत में एनडीटीवी से बात की और अपने पुराने दिनों को याद कर कई रोचक खुलासे किए.

ये भी पढ़ें: बिच्छू के लिए धर्मेंद्र थे पहली पसंद, हीरोइन बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, जानें फिर कैसे पहुंची बॉबी देओल तक


एक्ट्रेस के साथ हुआ धोखा 

एक्ट्रेस नवनीत निशान ने अपना पुराना शो तारा को लेकर कहा, इससे पहले दूरदर्शन पर बुनियाद जैसे हिट शोज आ चुके थे. जिसके बाद जी टीवी पर 'तारा' पहला शो जिसको दर्शकों ने देखा. शो करने से पहले मैं काफी कन्फ्यूज थी, क्योंकि पहले यह माना जाता था कि जो एक्टर टीवी शोज कर रहा है, उसको फिल्में नहीं मिलतीं. जब मैंने शो तारा साइन किया था, उस वक्त फिल्म हम हैं राही प्यार के फ्लोर पर जा चुकी थी. इसके अलावा मैं पहले भी तीन-चार फिल्में कर चुकी थी. अगर सच कहूं तो मैंने शो तारा सिर्फ पैसों के लिए किया था, क्योंकि मुझे पैसों की जरूरत थी. मैंने पहले जो फिल्में की, उनसे मेरा घर गुजारा नहीं निकल रहा था. हालांकि शो तारा के लिए मुझे पहले दूसरे का कैरेक्टर के लिए कास्ट किया गया, जो एक शराबी और उसकी दो-तीन शादियां हो चुकी होती हैं. जब इस शो का ट्रेलर शूट हुआ और रिलीज किया गया तब मुझे पता चला कि शो का नाम तारा है. मुझे  लीड किरदार के लिए कास्ट किया गया है. उस वक्त मैंने महसूस किया कि मेरे साथ चीटिंग हुई है. क्योंकि जब आप लीड किरदार में होते हो तो पैसों को लेकर आपकी दूसरी डिमांड होती है.'

Latest and Breaking News on NDTV

90 के दौर को किया याद

नवनीत निशान ने आगे कहा, 'जब यह शो शुरू हुआ, उस वक्त डायरेक्टर ने कहा कि कुछ समय बाद आपको पूरा देश जानेगा. लेकिन हमने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया, इससे पहले मैं तीन-चार फिल्में कर चुकी थी, लेकिन मुझे कोई जानता नहीं था. लेकिन जैसा डायरेक्टर ने कहा वैसा ही हुआ, शो शुरू होने के 2 महीने बाद हमको फेम मिलने लगा. मैं जहां भी जाती, लोग मुझसे तारा कहकर बुलाते. शो तारा का जो टाइटल सॉन्ग था, वह हमको हमारे पड़ोस में सुनाई देता था. उससे पता चलता था कि अब शो के शुरू होने का समय हो गया है.'

टीवी की श्रीदेवी

नवनीत निशान ने आगे कहा, 'उस दौर में लोग मुझे टेलीविजन की श्रीदेवी और 90 के दशक की मॉडर्न वुमन कहने लगे थे. मेरा जो शॉर्ट हेयर का किरदार था, लोग उससे हैरान थे और हर कोई मेरे हेयर स्टाइल को कॉपी कर रहा था. एक तरीके से मेरा लुक मॉडर्न वूमेन को प्रोत्साहित करता था. आज के समय जो भी टेलीविजन शो खत्म होते हैं, लोग उसको भूल जाते हैं. लेकिन लोग इस शो को आज भी याद करते हैं, क्योंकि उस दौर में कोई कंपटीशन नहीं था.'

90 के दशक को किया याद

नवनीत निशान ने 90 के दौर को याद करते हुए आगे कहा, 'जिस वक्त हम सीरियल की शूटिंग कर रहे थे. उस वक्त मोबाइल्स, सोशल मीडिया कुछ नहीं था. जब भी हम सेट पर आते, अपनी निजी लाइफ के बारे में बात करते, हंसी मजाक करते थे. मुझे वो दिन याद है कि उस वक्त वैनिटी वैन नहीं थीं, हम सारी कास्ट एक कमरे में बैठते थे, सूटकेस भरकर कपड़ा लेकर आते थे, एक दूसरे की मदद करते थे. कॉस्ट्यूम को लेकर भी एक दूसरे को सपोर्ट करते थे. हम एक तरीके से पूरा एक परिवार बन गया था. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navneet Nishan, Navneet Nishan Intagram, Navneet Nishan News, Navneet Nishan Latest Photos, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com