विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

Dhurandhar 2 trailer : धुरंधर 2 का ट्रेलर पोस्टपोन, रणवीर सिंह ने बताया कब और कितने बजे होगा रिलीज, फैंस बोले- दिल तोड़ दिया

धुरंधर 2 का ट्रेलर एक दिन के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है, जिसके बाद अब नई तारीख 7 मार्च 2026 है. 

Dhurandhar 2 trailer : धुरंधर 2 का ट्रेलर पोस्टपोन, रणवीर सिंह ने बताया कब और कितने बजे होगा रिलीज, फैंस बोले- दिल तोड़ दिया
इस दिन आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 का ट्रेलर 6 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला था. लेकिन एक्टर रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि 6 मार्च को ट्रेलर रिलीज नहीं किया जाएगा. इसके बाद फैंस के बीच सवाल शुरु हो गए हैं कि आखिर धुरंधर 2 का ट्रेलर कब और कितने बजे आने वाला है? हालांकि धुरंधर 2 के ट्रेलर की नई रिलीज डेट मेकर्स ने  ऐलान कर दी है, जिसके साथ ही उन्होंने वक्त भी बता दिया है.  हालांकि फैंस का कहना है कि मेकर्स ने दिल तोड़ दिया है. वहीं फैंस बेसब्री से धुरंधर 2 के ट्रेलर के रिलीज होने का ऐलान कर रहे हैं. NDTV को मिली जानकारी के मुताबिक, टेक्निकल कारणों से ट्रेलर को एक दिन के लिए पोस्टपोन किया गया है.

धुरंधर 2 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

रणवीर सिंह, संजय दत्त, आदित्य धर और अर्जुन रामपाल द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया है कि 7 मार्च 2026 को सुबह 11.01 मिनट पर धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. पोस्टर में रणवीर सिंह को हाथ में गन लिए देखा जा सकता है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, हैंसला ईंधन बदला. ट्रेलर कल 7 मार्च को 11.01 मिनट पर आएगा. धुरंधर द रिवेंज वर्ल्डवाइड 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 ने शुरू कर दी ताबड़तोड़ कमाई, सबसे पहले निशाने पर रणबीर कपूर की एनिमल

धुरंधर 2 के बारे में 

धुरंधर के सीक्वल धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकारों के नजर आने वाले हैं. जबकि फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar The Revenge, Dhurandhar  2, Dhurandhar  2 Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com