विज्ञापन

Entertainment Top 5: कमाई से लेकर कंट्रोवर्सी तक धुरंधर 2 के नाम रहा 22 मार्च, पढ़ें रंग में कहां पड़ा भंग

Entertainment Top 5: 22 मार्च को एंटरटेनमेंट की दुनिया में किन खबरों पर रही सबकी नजर, जानना चाहते हैं संडे की फुल एंटरटेनमेंट रिपोर्ट तो पढ़ें टॉप-5.

Entertainment Top 5: कमाई से लेकर कंट्रोवर्सी तक धुरंधर 2 के नाम रहा 22 मार्च, पढ़ें रंग में कहां पड़ा भंग
Entertainment Top 5: पढ़ें 22 मार्च को किन खबरों का रहा जलवा
Social Media
नई दिल्ली:

आज यानी कि 22 मार्च का दिन खबरों के लिहाज से धुरंधर 2 के नाम रहा. क्योंकि कमाई से लेकर कंट्रोवर्सी तक इस फिल्म के चर्चे रहे. एक तरफ जहां संडे को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी उड़ान देखने को मिली तो दूसरी तरफ कुछ ऐसी खबरें भी आईं जिन्होंने फैन्स को निराश किया. एक खबर रही कि धुरंधर 2 ने सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. एक खबर थी कि फिल्म देखने के बाद एक दर्शक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को चिट्ठी लिख सेंसर बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाए. इन सभी खबरों एक साथ जगह पढ़ना चाहते हैं तो आप सही ठिकाने पर आए हैं.

1- धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदित्य धर की रणवीर सिंह-स्टारर धुरंधर:द रिवेंज घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है. यह फिल्म जो 19 मार्च को रिलीज हुई थी और 18 मार्च को इसके पेड प्रीमियर हुए थे, ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगातार थियेटर पहुंच रही है जिससे इसकी रफ्तार बनी हुई है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक धुरंधर 2 ने रविवार 22 मार्च शाम 6 बजे तक भारत में...कमाई की डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

2- धुरंधर 2 पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सिख समुदाय में नाराजगी है. सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में फिल्म के निर्माता और अभिनेता के खिलाफ मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत की गई है. 'सिख इन महाराष्ट्र' संगठन के अध्यक्ष सरदार गुरज्योत सिंह ने फिल्म के एक पोस्टर पर कड़ा ऐतराज जताया है.  शिकायत के अनुसार, पोस्टर में एक पात्र को सिखों का पारंपरिक पहनावा और पगड़ी पहनकर हाथ में सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. पढ़ें खबर और जानें शिकायत में क्या क्या कहा गया है और ये पूरा ममला है क्या.

3- धुरंधर 2 देख निराश दर्शक ने सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर तारीफें तो सुनने को मिल ही रही हैं लेकिन इस बीच कुछ विवाद भी पीछा कर रहे हैं. हाल में मनोज आहुजा नाम के एक शख्स ने धुरंधर 2 पर उंगली उठाते हुए सीबीएफसी की भूमिका पर सवाल खड़े किए और सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी. इस चिट्ठी में धुरंधर 2 को मिले सर्टिफिकेट पर भी सवाल किए गए. मनोज ने लिखा, "फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद, मैं गहरे सदमे, गुस्से और निराशा के कारण यह लेटर लिखने पर मजबूर हूं. इस फिल्म को, इसकी बेहद अश्लील, अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा के बावजूद, बिना किसी जिम्मेदारी के आम जनता के देखने के लिए मंजूरी दे दी गई है." पढ़ें खबर कि आखिर कहना क्या चाहते हैं मनोज.

4- सस्ती होगी धुरंधर 2 की टिकट ?

धुरंधर 2 की टिकट सस्ती कैसे हो सकती है. जानना चाहते हैं कि ऐसी कौनसी गणित है जिस वजह से फिल्म की टिकट सस्ती हो सकती है तो पढ़ें खबर.

5- धुरंधर ही नहीं, ये भारतीय फिल्में भी हो चुकी हैं 1000 करोड़ क्लब में शामिल

Dhurandhar 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए. माना जा रहा है कि फिल्म अभी रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी. इसके पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 1300 की कमाई की थी. हालांकि धुरंधर ही नहीं कई ऐसी और भारतीय फिल्में है,  जिन्होंने हाल के कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुईं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
22 March 2026, 22 March Sundat, 22 March Entertainment Top 5, Entertainment Top 5, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office, Dhurandhar 2 Collection, Dhurandhar 2 Box Office Report, Dhurandhar 2 Controversy, Dhurandhar 2 News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com