विज्ञापन

Entertainment Top 5: धुरंधर 400 करोड़ का प्रॉफिट, मिर्जापुर की रिलीज डेट, बॉर्डर 2 बनी चौदहवीं का चांद- मनोरंजन जगत की टॉप 5

Entertainment Top 5: एंटरटेनमेंट के जगत में 5 फरवरी की खबरों में एक बार फिर से धुरंधर है. धुरंधर भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है. बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मनोरंजन जगत की और भी खबरें.

Entertainment Top 5: धुरंधर 400 करोड़ का प्रॉफिट, मिर्जापुर की रिलीज डेट, बॉर्डर 2 बनी चौदहवीं का चांद- मनोरंजन जगत की टॉप 5
Entertainment Top 5: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस और मिर्जापुर की रिलीज डेट

Entertainment Top 5: एंटरटेनमेंट के जगत में 5 फरवरी की खबरों में एक बार फिर से धुरंधर है. धुरंधर भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है. चेक बाउंस मामले में आरोपी अभिनेता राजपाल यादव ने जेल में किया सरेंडर, उन्होंने अदालत को बताया- वो 25 लाख रुपए का चेक लेकर आए है. इसके अलावा मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर की फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है. वहीं K-pop की दुनिया की चौकचौंध भरी लगती है. लेकिन हर चमक के पीछे एक स्याह दुनिया भी होती है. लेकिन इस अनजान फैन्स कई बार सारी सीमाएं लांघ जाते हैं. जानें सिनेमा की अन्य बड़ी खबरें.

मुनाफे में नंबर वन धुरंधर | Dhurandhar Profit

धुरंधर बीती 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 1004 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. ओवरसीज में फिल्म की कमाई 33 मिलियन डॉलर की हुई. इसमें से धुरंधर के प्रोड्यूसर्स का भारत में लगभग 360 करोड़ रुपये और ओवरसीज से 15 मिलियन डॉलर का हिस्सा है और फिल्म ने अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से भी खूब कमाई की है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिर्जापुर की रिलीज डेट | Mirzapur Release Date 

‘मिर्जापुर' वेब सीरीज अब फिल्म में तब्दील हो चुकी है. इसे सिनेमाघरों में लाया जा रहा है. यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी. एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइज़ी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. मेकर्स ने आज मिर्जापुर: द मूवी की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चकाचौंध भरी K-pop इंडस्ट्री का काला सच 

Unknow K-Pop Industry Dark Truth: K-pop की दुनिया की चकाचौंध में युवा तेजी से गिरफ्त होते जा रहे हैं. BTS, Blackpink, न्यूजीन्स, Aespa जैसे ग्रुप्स ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिल जीते हैं. उनके डांस, ग्लैमरस लुक्स, ट्रेंडी गाने और फैंस के साथ इमोशनल कनेक्शन ने K-pop को ग्लोबल फेनॉमेनन बना दिया है. लेकिन इस चकाचौंध के पीछे एक काला सच छिपा है, जो इंडस्ट्री के कई किरदारों, ट्रेनी से लेकर स्टार आइडल्स तक की जिंदगी की को तबाह कर देता है. फैंस जो उनके लिए दीवाने हैं, लेकिन वो अक्सर ये नहीं जानते कि उनके आईडल्स किन हालात से गुजर रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  | Border 2 Box Office Collection

सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने से पहले कर लिया है. बॉर्डर 2 की कमाई भले धीरे-धीरे गिर रही है, लेकिन फिल्म कमाई के रिकॉर्ड भी बना रही है. आज 5 फरवरी को फिल्म अपनी रिलीज के 14वें दिन में चल रही है और मॉर्निंग शो में 5.03 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तिहाड़ पहुंचे राजपाल यादव | Rajpal Yadav in Tihar

बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 फरवरी को चेक बाउंस मामले में जेल में सरेंडर करने का आदेश सुनाया था. इस आदेश के बाद अब खबर है कि राजपाल ने तिहाड़ जेल सुप्रीटेंडेंट के सामने खुद सरेंडर कर दिया है. राजपाल पहले अदालत से मोहलत (समय) मांग रहे थे, लेकिन 4 फरवरी को उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें मोहलत देने से मना कर दिया था और कहा था कि उन्हें पहले सरेंडर करना होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com