रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है, जिसकी गूंज सालों तक सुनाई देगी. फिल्म इंडिया की सबसे कमाऊ टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इतना ही नहीं धुरंधर इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है. वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली धुरंधर ने शाहरुख खान की जवान, पठान और रॉकिंग स्टार यश स्टारर फिल्म केजीएफ और राम चरण- जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर की कमाई के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म का दूसरा पार्ट धुरंधर: द रिवेंज आगामी 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. इससे पहले जानेंगे कि फिल्म धुरंधर ने कितना मुनाफा कमाया है.
धुरंधर की धाकड़ कमाई
धुरंधर बीती 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 1004 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. ओवरसीज में फिल्म की कमाई 33 मिलियन डॉलर की हुई. इसमें से धुरंधर के प्रोड्यूसर्स का भारत में लगभग 360 करोड़ रुपये और ओवरसीज से 15 मिलियन डॉलर का हिस्सा है और फिल्म ने अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से भी खूब कमाई की है. रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर ने डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से कुल 140 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह धुरंधर का कुल कलेक्शन 650 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म के दोनों भाग का बजट 450 करोड़ रुपये है. मार्केटिंग कोस्ट जोड़ने से धुरंधर की टोटल कोस्ट लगभग 250 रुपये करोड़ होती है और मुनाफा 400 करोड़ रुपये बैठता है, जो किसी भी इंडियन फिल्म के लिए अब तक के सबसे अधिक मुनाफों में से एक है.
यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 14: 14वें दिन सनी देओल की चांदी, 450 करोड़ के रास्ते बॉर्डर 2
धुरंधर के धुएं में उड़ीं ये फिल्में
धुरंधर ने अपने 400 करोड़ रुपये के मुनाफे से पिछली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के मुनाफे को पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख खान की फिल्म जवान एकमात्र बॉलीवुड फिल्म है, जिसने 400 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाकर लिस्ट में दबदबा बना रखा है. लेकिन धुरंधर, पठान (330 करोड़ रुपये) और एनिमल (250 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों से काफी आगे हैं. गदर 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्में भी इस रेस में पीछे रह गईं. धुरंधर ने एस.एस राजामौली की आरआरआर (250 करोड़ रुपये प्रॉफिट), केजीएफ चैप्टर 2 (250 करोड़ रुपये प्रॉफिट) और कल्कि 2898 एडी (150 करोड़ रुपये प्रॉफिट) जैसी मेगा ब्लॉबस्टर साउथ फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दें, सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में बाहुबली 2 (600 करोड़ रुपये) और पुष्पा 2 (600 करोड़ रुपये) हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर पाकिस्तान में एक इंडियन जासूस की कहानी पर बनी फिल्म है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने किया है. फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने अहम रोल प्ले किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं