दुलकर सलमान की लेटेस्ट फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' 24 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म में शबीर कल्लारक्कल, प्रसन्ना, गोकुल सुरेश, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नायला उषा, चेंबन विनोद जोस, शम्मी थिलाकन, सरन, शांति कृष्णा और अनिखा सुरेंद्रन अहम रोल में थे. दुलकर सलमान की लीड रोल वाली 'किंग ऑफ कोठा' फाइनली ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर आ रही है. हालांकि यह सितंबर की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी वजह से पोस्टपोन हो गई.
'किंग ऑफ कोठा' के मेकर्स ने अब ऑफीशियली फिल्म की ओटीटी रिलीज की डेट अनाउंस कर दी है. अगर आप भी इस फिल्म के इंतजार में थे तो बता दें कि अब 29 सितंबर से आप ये फिल्म डिज्नी हॉट स्टार पर देख सकेंगे.
यहां देखें पोस्ट:
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये एक्शन ड्रामा फिल्म कन्नन भाई और उनके गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है. यह गिरोह जो अपराध का हब बन चुके शहर के शक्तिशाली लोगों में से है. ये गैंगस्टर ड्रामा दुलकर सलमान के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन और पावर-पैक स्टंट से भरपूर है. ये साबित करता है कि उन्होंने बतौर एक्टर अपनी लिमिट्स और बढ़ा दी हैं. 'किंग ऑफ कोठा' दुलकर के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक थी. इसे वेफरर फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने सपोर्ट किया है. इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर जोशी के बेटे अभिलाष जोशी ने डायरेक्ट किया था.
इसके अलावा आप दुलकर सलमान को नेटफ्लिक्स पर मौजूद वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' में राजकुमार राव और गुलशन देवैया के साथ भी देख सकते हैं. ये वेब सारीजी राज और डीके के डायरेक्शन में आई. इसमें सतीश कौशिक ड्रग माफिया के रोल में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं