Dream Girl 2 Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की कमाई ताबड़तोड़ हो रही है. जहां साल की शुरुआत ने पठान ने अपना अकाउंट खोला तो वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, गदर 2, सत्यप्रेम की कथा, ओएमजी 2 और जेलर जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. वहीं अब आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 भी रिलीज के दूसरे वीकेंड पर 100 करोड़ की कमाई दुनियाभर में करने को तैयार है. जबकि भारत में 100 करोड़ की कमाई से कुछ दूरी पर है. आइए आपको बताते हैं नौ दिनों में आय़ुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने कितनी कमाई कर ली है.
बॉक्स ऑफिस सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ड्रीम गर्ल 2 ने नौंवे दिन यानी शनिवार को 6 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म की भारत में कुल कमाई 77.60 करोड़ हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ने 95.6 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि वीकेंड पर यह कमाई बढ़ने के आसार हैं और फिल्म के 100 करोड़ की कमाई हासिल करने की उम्मीद है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नौ दिनों में काम की बात करें तो पहले दिन 10.69 करोड़, दूसरे दिन 14.02 करोड़, तीसरे दिन 16 करोड़, चौथे दिन 5.42 करोड़, पांचवे दिन 5.87 करोड़, छठे दिन 7.5 करोड़, सातवें दिन 7.5 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद हफ्ते भर का कलेक्शन 67 करोड़ हो गया था. वहीं आठवे दिन फिल्म ने 4.7 करोड़ की कमाई की थी, जो कि रिलीज से अब तक की सबसे कम कमाई है.
बता दें, आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 है, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और परेश रावल स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म को समीक्षकों और फैंस ने रिव्यू भी अच्छे दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं