- SRK की जवान के आगे फेल हुए गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2
- सनी देओल की गदर 2 ने 29वें दिन की बस इतनी कमाई
- आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने 15वें दिन की केवल इतनी कमाई
Gadar 2 Vs Dream Girl 2 Box Office Collection: शाहरुख खान की जवान की चर्चा फिल्म के पोस्टर रिलीज से ही शुरु हो गई थी. लेकिन जब से 7 सितंबर को फिल्म रिलीज हुई है तबसे फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मानो ऐसा लग रहा है कि जवान का राज चल रहा है. वहीं फिल्म ने भी 100 करोड़ का कलेक्शन दो दिन में हासिल करके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ा दिया है. हालांकि इसका असर ड्रीम गर्ल 2 और गदर 2 के कलेक्शन पर जोरदार पड़ा, जिसके चलते फिल्म की कमाई एक करोड़ भी नहीं रह गई है. इतना ही नहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म तो 100 करोड़ हासिल करने से पहले ही पस्त हो गई है, जिसे देखकर फैंस को काफी निराशा होने वाली है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गदर 2 ने 29वें दिन यानी शुक्रवार को केवल 1 करोड़ की कमाई की है. जबकि फिल्म का भारत में कलेक्शन 511 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 666.8 करोड़ दुनियाभर में फिल्म ने कमा लिए हैं. चार हफ्तों में कमाई देखें तो पहले हफ्ते 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़ और चौथे हफ्ते 27.55 करोड़ की कमाई कर ली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ड्रीम गर्ल 2 की बात करें तो 15वें दिन फिल्म ने 0.75 करोड़ की कमाई की है. जबकि अब फिल्म का भारत में कलेक्शन 96.59 करोड़ हो गया है. वहीं 100 करोड़ पार कर पाएगी या नहीं ये देखना दिलचस्प होने वाला है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ने दुनियाभर में 126.4 करोड़ की कमाई कर ली है. गौरतलब है कि ड्रीम गर्ल 2 ने पहले हफ्ते 67 करोड़ की कमाई की थी. जबकि दूसरे हफ्ते यह 28.66 करोड़ पर पहुंचा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं