Gadar 2 Vs Dream Girl 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती है, जिनमें कुछ ही टिक पाती हैं. इन्हीं में बीते दिनों गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 जैसी फिल्मों का नाम है, जो जबरदस्त कलेक्शन कर रही थीं. लेकिन शाहरुख खान की जवान ने आते ही इनकी रफ्तार धीमी कर दी. लेकिन अगर फिल्म अच्छी है तो फैंस देखना कैसे छोड़ सकते हैं. ऐसा ही कुछ आयुष्मान खुराना और सनी देओल की फिल्म के साथ हुआ है, जिसकी रफ्तार धीरे धीरे बढ़ गई है. जहां जवान केवल 3 दिनों में 200 करोड़ पार हो गई है तो वहीं ड्रीम गर्ल 2 100 करोड़ का आंकड़ा हासिल करने से कुछ ही दूर है. जबकि गदर 2 की कमाई 500 करोड़ पार करने के बाद अच्छी बढ़ रही है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो, गदर 2 ने 30वें दिन यानी पांचवे शनिवार को 1.45 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद फिल्म का भारत में कलेक्शन 512.35 करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 667.9 करोड़ दुनियाभर में हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ड्रीम गर्ल 2 की बात करें तो 15वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ की कमाई की है. जबकि अब यह कलेक्शन 97.97 करोड़ यानी 100 करोड़ से लगभग 2 करोड़ दूर है, जो कि संडे को होने की संभावना लगाई जा सकती है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ने दुनियाभर में 127.5 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि दोनों फिल्मों ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई अपने नाम कर ली है.
बता दें, शाहरुख खान की जवान ने केवल तीन दिनों में भारत में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 300 करोड़ पार हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं