विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2021

Disha Patani ने किया खतरनाक स्टंट, हवा में उछलकर Tiger Shroff की तरह फ्लिप करती आईं नजर... देखें Video

दिशा पटानी (Disha Patani) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की तरह फ्लिप करती नजर आ रही हैं.

Disha Patani ने किया खतरनाक स्टंट, हवा में उछलकर Tiger Shroff की तरह फ्लिप करती आईं नजर... देखें Video
Disha Patani ने किया खतरनाक स्टंट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपने स्टाइलिश अंदाज के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी खूब पहचान रखती हैं. उनके वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. दिशा पटानी (Disha Patani) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की तरह फ्लिप करती नजर आ रही हैं. दिशा पटानी (Disha Patani Video) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैन्स उनके स्टंट वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

दिशा पटानी (Disha Patani) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कैसे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की तरह कलाबाजियां दिखा रही हैं. एक्ट्रेस के वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. आपको बता दें कि दिशा ने इस वीडियो विमेंस डे के अवसर पर शेयर किया था और अब तक इस वीडियो पर 9 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. 

दिशा पटानी (Disha Patani) के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका अदा की थी. दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी. उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई. 'राधे' के अलावा दिशा पटानी सलमान खान के साथ भारत में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Video, Disha Patani Stunt Video, Disha Patani Viral Video, Disha Patani Stunt Like Tiger Shroff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com