विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2020

Disha Patani ने टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर पोस्ट कर दिया धांसू वीडियो, बोलीं- बाघ तुम्हारे साथ डांस करना...

दिशा पटानी (Disha Patani) ने टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के बर्थडे पर डांस वीडियो किया शेयर, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो.

Disha Patani ने टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर पोस्ट कर दिया धांसू वीडियो, बोलीं- बाघ तुम्हारे साथ डांस करना...
दिशा पटानी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का वीडियो हुआ वायरल
  • दिशा पटानी ने शेयर किया वीडियो
  • टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर दिशा का वीडियो हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. टाइगर को उनके जन्मदिन पर यूं तो फैन्स से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं लेकिन एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) ने टाइगर (Tiger Shroff Video) को बिल्कुल ही अलग अंदाज में विश किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पुराना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिशा और टाइगर 'बैंग-बैंग (Bang Bang)' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में इन दोनों की एनर्जी काफी हैरान करने वाली है. 

दिलजीत दोसांझ ने शेयर की Ivanka Trump के साथ फोटो, बोले- पीछे ही पड़ गई कि ताजमहल जाना है...

दिशा पटानी (Disha Patani) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह हमारा एक-साथ पहला डांस ब्लॉक था. मैं आपके साथ पहली बार डांस करने के लिए बहुत ज्यादा नर्वस थी. जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं बाघ...इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दो रॉनी."

जावेद जाफरी ने हिंसा को लेकर नेताओं पर साधा निशाना, बोले- समान मानसिकता वाले लोग, भारतीयों को...


दिशा पटानी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.  बता दें, टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार अफवाहें उड़ती रहती हैं, हालांकि अभी तक दोनों का ही रिलेशनशिप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन टाइगर और दिशा अकसर एक-साथ स्पॉट किए जाते हैं. उनके फोटो और वीडियो आते ही सुर्खियों में भी आ जाते हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Tiger Shroff, Tiger Shroff Birthday, Disha Patani Tiger Shroff Romantic Dance Video, Disha Tiger Video, Disha Patani Video, Tiger Shroff Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com