विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2023

दिशा पाटनी ने बिना देखे बास्केट में डाली बॉल तो वीडियो देख फैन्स को हुआ यह डाउट

दिशा पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बास्केट बॉल कोर्ट में नजर आ रही हैं. दिलचस्प यह कि वह बिना देखे बास्केट में बॉल डाल देती है, लेकिन फैन्स को इसे लेकर डाउट है.

दिशा पाटनी ने बिना देखे बास्केट में डाली बॉल तो वीडियो देख फैन्स को हुआ यह डाउट
दिशा पटानी ने शेयर किया मजेदार वीडियो
नई दिल्ली:

दिशा पाटनी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. 'बागी 2' फेम एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बास्केट बॉल कोर्ट में नजर आ रही हैं. लेकिन दिलचस्प उनका अंदाज है. वह बिना देखे बास्केट में बॉल डालती नजर आ रही हैं और इस पर बहुत खुश भी होती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बास्केट की तरफ पीठ करके खड़ी हैं, और पीछे बॉल फेंकती हैं. बॉल सीधे बास्केट में जाती है. इस पर वह झूम जाती हैं. दिशा पाटनी के इस वीडियो को खूब लाइक्स आ रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी हो रहे हैं. लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर ऐसे भी हैं जो इसे लेकर कुछ संदेह जता रहे हैं. 

दिशा पाटनी के इस वीडियो पर एक कमेंट आय़ा है, 'रहने दो ऊपर से किसी और ने डाला है बॉल.' एक अन्य शख्स ने लिखा है, 'बॉल जाती दो दिखाई नहीं ऊपर से, शायद किसी और ने डाली है.' वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं 101 ट्राई के बाद हुआ, लेकिन अच्छा शॉट है. इस तरह फैन्स इस वीडियो को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. वहीं दिशा पाटनी के फैन्स उनके इस शॉट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह कई फिल्मों में नजर आएंगी. दिशा करण जौहर की योद्धा, एक तमिल फिल्म और प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की प्रोजेक्ट के में भी नजर आएंगी. दिशा पाटनी ने 2015 में तेलुगू फिल्म लोफर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' थी. इससे पहले वह सलमान खान की राधे में भी नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Basket Ball, Disha Patani Video, Disha Patani Viral Video, Disha Patani Instagram, Google, Facebook, Twitter, Disha Patani Films, Disha Patani Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com