विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

दिशा पटानी के बीच लुक ने बटोरी सुर्खियां, समुद्र किनारे दिखा एक्ट्रेस का ये अंदाज- Photo हुई वायरल

दिशा पटानी (Disha Patani) की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.

Also Read in
दिशा पटानी के बीच लुक ने बटोरी सुर्खियां, समुद्र किनारे दिखा एक्ट्रेस का ये अंदाज- Photo हुई वायरल
दिशा पटानी (Disha Patani) के बीच लुक ने मचाया धमाल
  • दिशा पटानी ने शेयर की बीच फोटो
  • समुद्र किनारे दिखा एक्ट्रेस का अलग अंदाज
  • दिशा पटानी की फोटो हुई वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं. दरअसल, उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. दिशा पटानी अपनी इस फोटो में बीच पर नजर आ रही हैं. इस फोटो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने देखते ही देखते धमाल मचाकर रख दिया है. खास बात तो यह है कि दिशा पटानी की इस फोटो पर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

बिग बॉस 13 में फिर छिड़ी जंग, आसिम रियाज ने सिद्धार्थ को मारा धक्का तो एक्टर ने खोया आपा- देखें Video

#malang????????‍♀️

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा पटानी (Disha Patani) का यह बीच लुक फिल्म मलंग के एक सीन का है, जिसमें एक्ट्रेस समुद्र किनारे खड़ी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की इस फोटो पर फैंस नाइस, शानदार और फायर इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि हाल ही में दिशा पटानी की मलंग का गाना काफिरा रिलीज हुआ था, जो फैंस को काफी पसंद आया था. जहां मलंग के ट्रेलर ने फैंस के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी तो वहीं इसके सॉन्ग ने भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने 10वें दिन मचाया तहलका, कमाए इतने करोड़

दीपिका पादुकोण की 'छपाक' की रफ्तार 10वें दिन भी जारी, कमाए इतने करोड़

बता दें कि दिशा पटानी (Disha Patani) की 'मलंग' (Malangg) इसी साल 7 फरवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल खेमू (Kunal Khemu) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. जहां फिल्म में लोग दिशा पटानी के अंदाज से हैरान हैं तो वहीं आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग भी फैंस को काफी पसंद आई. इसके अलावा दिशा पटानी जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' हीरो में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए दिशा पटानी सलमान खान (Salman Khan) के साथ दूसरी बार किसी फिल्म में नजर आएंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Malangg, Disha Patani Beach Look, Disha Patani Bikini Look, Disha Patani In Malangg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com