विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2024

दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, कनाडा के स्टेडियम में हाउसफुल रहा शो, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने किया इंजॉय

दिलजीत दोसांझ ने चमकीला बनकर अपनी चमक से सबका दिल जीत लिया. अब उन्होंने कनाडा के वैंकूवर में इतना बड़ा शो कर डाला कि सारी टिकटें ही बिक गईं और उनके फैन्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें यूं ही ग्लोबल स्टार नहीं कहा जाता.

दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, कनाडा के स्टेडियम में हाउसफुल रहा शो, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने किया इंजॉय
दिलजीत दोसांझ ने रच डाला इतिहास
नई दिल्ली:

दिलजीत दोसांझ एक ग्लोबल स्टार हैं इस बात में कोई दो राय नहीं हैं. उनके फैंस सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं. वैसे तो दिलजीत दोसांझ ने संगीत जगत में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. वो कई बार वैश्विक स्तर पर पंजाबी म्यूजिक को प्रमोट करते नजर आए हैं, लेकिन एक बार फिर 'अमर सिंह चमकीला' के लिए लगातार तारीफें बटोर रहे सिंगर ने इतिहास रच दिया है. दरअसल इस बार दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में परफॉर्म किया. दिलजीत दोसांझ ऐसे पंजाबी सिंगर बन गए हैं जिन्होंने इस स्टेडियम में शो किया और उनके शो के सारे टिकट भी बिक गए. दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी परफॉरमेंस की झलकियां शेयर की हैं. 

दिलजीत दोसांझ ने बनाया ये रिकॉर्ड 

इस वक्त दिलजीत दोसांझ दिल-लुमिनाती टूर पर हैं. यहां पंजाबी सिंगर ने उत्तरी अमेरिका में परफॉर्म एक नया रिकॉर्ड बनाया है. ऑल ब्लैक लुक में कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपने कुछ बेहद पॉपुलर गाने गाए, जिसे देखने के लिए 50 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे. अपनी परफॉर्मेंस की कुछ झलकियां दिलजीत दोसांझ में अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर कीं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इतिहास लिखा जा चुका है  बीसी प्लेस स्टेडियम एकदम खचाखच भरा हुआ है और सारे टिकट बिक चुके हैं'. आपको बता दें की महंगी टिकट होने के बावजूद सारी टिकट बिक गईं. 

सेलिब्रिटीज भी लुटा रहे हैं प्यार 

दिलजीत दोसांझ के वीडियो में एक भावुक वीडियो भी नजर आया जिसमें प्रोग्राम के जनरल मैनेजर सिंगर से बात करते दिखाई दे रहे हैं. दिलजीत कहते हैं, 'धन्यवाद सर, हमें यहां बुलाने के लिए धन्यवाद' जबकि जनरल मैनेजर कहते हैं, भारत के बाहर ये अब तक का सबसे बड़ा पंजाबी शो है'.  दिलजीत दोसांझ के इस पोस्ट पर एक तरफ जहां फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं सेलिब्रिटीज भी दिलजीत को बधाई दे रहे हैं. नेहा धूपिया से लेकर रिया कपूर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि वो खुशनसीब हैं कि दलजीत के दौर में हैं. वहीं फैंस उन्हें को पंजाब का माइकल जैक्सन बुला रहे हैं.

'अमर सिंह चमकीला' के लिए हो रही तारीफ 

इन दिनों दिलजीत दोसांझ फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए तारीफें बटोर रहे हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है. दिलजीत के अलावा, फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं, जो चमकीला की पत्नी अमरजोत सिंह की भूमिका निभा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Diljit Concert, Diljit Show Vancouver, Dil Luminati Tour, Diljit Dosanjh Concert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com