बॉलीवुड एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं. उनके वीडियो नियमित अंतराल पर वायरल होते हैं. हाल ही में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो गोविंदा (Govinda) स्टाइल में डांस कर रहे हैं. दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Video) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह 1998 की गोविंदा की हिट फिल्म 'दूल्हे राजा' के 'लड़का दीवाना लगे' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इस वीडियो में कई कपड़ों में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए कहा, "गोविंदा फैंस के लिए. वाह वाह जी वाह वाह." दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैन्स इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं. दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी फिल्मों के बाद बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई हैं. दिलजीत दोसांझ ने शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर के साथ फिल्म उड़ता पंजाब से डेब्यू किया था. इस फिल्म के लिए दिलजीत को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था.
बता दें, पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) बॉलीवुड में भी अपना एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. हाल ही में दिलजीत अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'गुड न्यूज (Good Newwz)' में नजर आए थे. इन चारों की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म में दिलजीत की कॉमेडी को काफी सराहना भी मिली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं