विज्ञापन

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की सैटरडे को रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 3 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 3: भारत से लेकर विदेशों तक में धुरंधर 2 की दहाड़ देखने को मिली है, जिसने पठान और एनिमल को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड कलेक्शन के साथ पछाड़ दिया है. 

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की सैटरडे को रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 3 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 3
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 3: 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी कमाल कर रही है. बढ़ते दिन के साथ फिल्म का कलेक्शन भी आसमान छू रहा है, और फिल्म ने 'एनिमल,' 'पठान,' और 'जवान' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. बीते तीन दिन में फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 499 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसमें सभी भाषाएं शामिल हैं. हालांकि सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट में हुई है. 

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

बॉक्स ऑफिस डेटा एनालिसिस सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2: द रिवेंज ने भारत में बीते दो दिनों में 226.27 करोड़ का जबरदस्त नेट कलेक्शन किया है, जो हाल ही में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के दो दिनों के कुल कलेक्शन से कहीं अधिक है. एनिमल, जवान और पठान के पहले और दूसरे दिन के प्रदर्शन की तुलना में, धुरंधर 2 ने भारत में नेट कलेक्शन और ग्रॉस कलेक्शन दोनों में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है. फिल्म ने पहले दो दिन पूरे भारत में ग्रॉस कलेक्शन 269.39 करोड़ रुपये किया, जबकि तीसरे दिन फिल्म 105 करोड़ का नेट कलेक्शन करने में कामयाब रही. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 नहीं साउथ की इस फिल्म को मिली ईद पर ईदी, 3 दिन में बजट से दोगुना कलेक्शन, हर दिन बढ़ रहा कलेक्शन

धुरंधर 2 का 3 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

धुरंधर 2 के भारत में कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीन दिन में 339.27 का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि ग्रास कलेक्शन भारत में 402.50 करोड़ रुपये हैं. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ 3 दिनों में हो गया है. माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म बाकी तीन दिनों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. धुरंधर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. जियो स्टूडियो और बी62स्टूडियो ही फिल्म के आधिकारिक आंकड़े जारी करेंगे, लेकिन इसी बीच कॉमस्कोर ने फिल्म के ओवरसीज आंकड़े शेयर किए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने यूएसए में 46.34 करोड़, कनाडा में 18.75 करोड़, यूके में 11.60 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 9.80 करोड़, न्यूजीलैंड में 1.25 करोड़, और जर्मनी में 2.82 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

धुरंधर 2 का 5 अन्य भाषाओं में कलेक्शन

फिल्म ने हिंदी को छोड़ अन्य भाषा में कम कमाई की है. फिल्म ने तेलुगू वर्जन में 6.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि तमिल में 3.39 करोड़, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म 1 करोड़ भी पार नहीं कर पाई है.  

ये भी पढे़ं- रणवीर सिंह को 10 साल से जानते हैं धुरंधर के आलम भाई, बताया क्यों शूटिंग में सोचा बदल गए एक्टर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com