धुरंधर द रिवेंज में अपने गानों को लेकर इन दिनों सक्सेस बटोर रहीं सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में अपने करियर, लाइफ और सिंगिंग जर्नी के बारे में बात की. वहीं रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में सिंगर ने अपनी शराब की लत पर बात की. बातचीत में जैस्मीन ने अपनी मुश्किलों के बारे में बात की और बताया कि बचपन में उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा. वहीं उन सालों में उसे कई चीजें खुद ही समझनी पड़ीं. जैस्मीन ने बताया कि उस समय एक सिंगर के तौर पर उन्होंने अपना नाम बना लिया था. हालांकि फिर भी कुछ प्रॉब्लम ऐसी थीं, जो जस की तस बनी रहीं.
जैस्मीन सैंडलस ने किया संघर्ष
जैस्मीन सैंडलस ने कहा, “मैंने बहुत संघर्ष किया. मुझे लगता है कि बड़े होते हुए, मैंने अपनी जिंदगी में कुछ ऐसे दौर देखे हैं. जहां मैंने अपनी इस जर्नी में चीजों को खुद ही समझने की कोशिश की. वह दौर बिल्कुल भी आरामदायक नहीं था. जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते ही हैं. यह माता-पिता के लिए तो मुश्किल होता ही है, लेकिन बच्चों के लिए भी कम मुश्किल नहीं होता. हमें सही मार्गदर्शन और प्यार-दुलार की जरूरत होती है. आखिर माता-पिता अपने बच्चों के साथ इतने सख्त क्यों होते हैं? जब जिंदगी सचमुच आपको जोर का झटका देती है तो आप सहारे की तलाश करते ही हैं. मुझे उन 2-3 सालों में की गई अपनी कुछ बातों का अफसोस है जब मैं शराब पीती थी.
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आएगा नन्हा मेहमान, कपल ने अनाउंस की 2nd प्रेग्नेंसी, बेटी दुआ के साथ फोटो की शेयर
पेरेंट्स के कारण टूटा दिल
आगे उन्होंने कहा- उस समय बहुत सारी चीजें एक साथ हो गई थीं. एक तरफ मैं मशहूर हो रही थी तो दूसरी तरफ मैं कुछ अजीब सी भावनाओं से गुजर रही थी. मेरे परिवार के आपसी रिश्ते टूट चुके थे, मेरे पिता अब इस दुनिया में नहीं थे और मैं अपने करियर में सफल थी. मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी और मुझे इस बात का अफसोस है, लेकिन उस वक्त मेरे लिए ऐसा करना जरूरी था. बचपन में मेरे माता-पिता की वजह से मेरा दिल कई बार टूटा था. उन्होंने अनजाने में ही कई बार मेरा को दिल दुखाया, इसलिए मेरे मन में उनके प्रति कुछ नाराज़गी है. मैं उनसे प्यार करता हूं. लेकिन जब किसी बच्चे का दिल टूटता है, तो वह हमेशा के लिए टूटा ही रह जाता है. जब आपके पास भागकर जाने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं होती. तो आप हर चीज में पागलों की तरह अपना 'घर' ढूंढ़ने लगते हैं. मैंने अपनी पूरी जिंदगी यही किया. बस अपने लिए एक घर की तलाश करती रही और उसे पाने के लिए तरसती रही.”
जैस्मीन सैंडलस के बारे में
जैस्मीन सैंडलस का जन्म जालंधर में हुआ. जबकि कैलिफोर्निया में वह पली बढ़ीं. उन्होंने 2008 में गाने मुस्कान से सिंगिंग करियर की शुरुआत की और बाद में एल्बम गुलाबी में बोहेमिया के साथ काम किया. वहीं 2014 में उन्हें सलमान खान की फिल्म किक के गाने यार ना मिले में यो यो हनी सिंह के साथ पॉपुलैरिटी हासिल हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं