विज्ञापन

जियो हॉटस्टार की 3 महीने पहले रिलीज फिल्म बनी ओटीटी पर नंबर वन, तारक मेहता- नागिन को पछाड़ा, 12.8 मिलियन मिले व्यूज

थिएटर में धमाका करने के बाद धुरंधर 2 अब ओटीटी पर भी रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 12.8 मिलियन व्यूज हासिल किए, जबकि ओपनिंग वीकेंड में करीब 50 मिलियन दर्शकों ने इसे देखा.

जियो हॉटस्टार की 3 महीने पहले रिलीज फिल्म बनी ओटीटी पर नंबर वन, तारक मेहता- नागिन को पछाड़ा, 12.8 मिलियन मिले व्यूज
धुरंधर 2 की ओटीटी पर भी बल्ले बल्ले, रिलीज होते ही टूट पड़े दर्शक
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब धुरंधर 2 ने ओटीटी की दुनिया में भी ऐसा शोर मचाया है कि हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. जिस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे थे, और फिल्म ने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. अब उसे घर बैठे देखा जा सकता है. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी. इसका जियोहॉटस्टार पर 4 जून को प्रीमियर हुआ जबकि फिल्म स्ट्रीमिंग के लिए 5 जून से उपलब्ध है. अब जब फिल्म घर बैठे लोगों को उपलब्ध हुई है. का फेवरेट एंटरटेनमेंट बन गई है. रिलीज होते ही दर्शकों ने फिल्म पर ऐसा प्यार लुटाया कि इसके व्यूज तेजी से आसमान छूने लगे. दमदार एक्शन, रोमांचक मोड़ और भरपूर मनोरंजन से सजी धुरंधर 2 ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जबरदस्त कंटेंट हो तो दर्शक उसे हाथोंहाथ लेते हैं. यही वजह है कि फिल्म इन दिनों ओटीटी पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है.

पहले हफ्ते में ही दिखा फिल्म का दम

ओरमैक्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक,  रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने अपनी डिजिटल रिलीज के पहले ही हफ्ते में 12.8 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं. ये आंकड़ा बताता है कि फिल्म का क्रेज सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं था. ओटीटी पर आते ही ऑडियंस ने इसे देखने में कोई देर नहीं लगाई और फिल्म तेजी से ट्रेंड करने लगी.

ये भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे 40 सितारे, लेकिन ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचा ये एक्टर, बोले- बच्चों की तरह सभी एक्टर्स आते

ओपनिंग वीकेंड में टूट पड़े दर्शक

फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ओपनिंग वीकेंड में करीब 50 मिलियन दर्शकों ने इसे देखा. जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही मजबूत पकड़ बना ली. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है. कई लोग इसके एक्शन सीन्स और मनोरंजन से भरपूर अंदाज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

थिएटर के बाद ओटीटी पर भी सुपरहिट

अक्सर कई फिल्में थिएटर में अच्छा परफॉर्म करती हैं, लेकिन ओटीटी पर उनका जादू फीका पड़ जाता है. धुरंधर 2 के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद और बॉक्स ऑफिस पर 1850 करोड़ की कमाई दुनिया भर में हासिल करने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. यही वजह है कि इसे साल की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है.

लगातार बढ़ रहा है फिल्म का क्रेज

फिल्म को मिल रहे प्यार से साफ है कि दर्शकों के बीच इसका एक्साइटमेंट अभी भी बरकरार है. जिस रफ्तार से इसके व्यूज बढ़ रहे हैं, उसे देखकर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में धुरंधर 2 कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. फिलहाल ओटीटी पर इस फिल्म का जलवा देखने लायक है.

ये भी पढ़ें- रामायण के लक्ष्मण ने दिखाई आलीशान फार्म की झलक, खेतों में उगाई फल, सब्जियों से लेकर काजू, वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2 Ott Hits, Dhurandhar 2, Jio Hotstar, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com