विज्ञापन

धुरंधर 2 जहां हुई फ्लॉप वहां इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, अब एक्टर ने कहा- अगर धुरंधर ना होती तो...

Dacoit Box Office Collection: 'डकैत' के बॉक्स ऑफिस पर कोई अटकलें नहीं चाहते आदिवी शेष, कहा- 'अगर धुरंधर नहीं होते, अगर लंबा IPL नहीं होता.तो फिल्म के हिट होने की गारंटी है' 

धुरंधर 2 जहां हुई फ्लॉप वहां इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, अब एक्टर ने कहा- अगर धुरंधर ना होती तो...
डकैत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर खूब शोर सुनने को मिल रहा है. फिल्म ने भारत में 1099.86 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1700 करोड़ पार हो गया है. हालांकि पांच भाषाओं में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ने हिंदी भाषा में ज्यादा कमाई हासिल की है. जबकि अन्य भाषाओं में फिल्म की कमाई 50 करोड़ भी पार नहीं हो पाई है. जबकि 10 अप्रैल को रिलीज हुई अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की डकैत ने तेलुगू भाषा में ओपनिंग डे के साथ ही पीछे छोड़ दिया था. हालांकि इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर डकैत फ्लॉप होती हुई नजर आ रही है. इसी को लेकर अब डकैत एक्टर अदिवी शेष ने रिएक्शन दिया है.

अदिवी शेष ने कही ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अदिवि शेष ने कहा, "सच कहूं तो, कौन कह सकता है? मेरा मतलब है, अगर 'धुरंधर' नहीं होती, अगर इस बार दो महीने का IPL नहीं होता, या अगर 'कांतारा' और 'विक्रम' उसी दिन रिलीज नहीं होतीं, जिस दिन 'मेजर' हुई थी." जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अदिवी शेष उनकी पिछली रिलीज, 'मेजर' की बात कर रहे हैं, जो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इसके बावजूद वह सफल रही.  आगे उन्होंने कहा, "लेकिन इस फिल्म की किस्मत बहुत ही शानदार रही है, और मैं अब बस शुक्रगुजार हूं."

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का जिगरी यार, साथ किया 25 फिल्मों में काम, काका के दामाद अक्षय कुमार के साथ की 12 फिल्में

धुरंधर 2 वर्सेज डकैत की ओपनिंग

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के डकैत ने तेलुगू भाषा में 5.60 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि धुरंधर 2 ने पहले दिन तेलुगू भाषा में 2.12 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. वहीं मलयालम में 9 लाख, कन्नड़ में 8 लाख और तमिल में 1.16 करोड़ की कमाई फिल्म हासिल कर पाई थी. जबकि सबसे ज्यादा कमाई ओपनिंग डे पर धुरंधर ने हिंदी में 99.10 करोड़ हासिल की थी. 

डकैत का 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 6.55 करोड़, दूसरे दिन 6.85 करोड़, तीसरे दिन 6.40 करोड़, चौथे दिन 2.70 करोड़, पांचवे दिन 3 करोड़ और छठे दिन 1.55 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है, जिसके बाद भारत में 27.05 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 43.89 करोड़ हुआ है. जबकि बजट 70 करोड़ का है. 

ये भी पढ़ें- TIME की दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल होने वाला इकलौता इंडियन एक्टर, परिवार में एक से बढ़कर स्टार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dacoit, Dacoit Movie, Dacoit Box Office, Dacoit Telugu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com