विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

धर्मेंद्र को आई मां की याद, ट्वीट कर बोले- महान मां की ममता...

एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

धर्मेंद्र को आई मां की याद, ट्वीट कर बोले- महान मां की ममता...
धर्मेंद्र को (Dharmendra) मां की आई याद
  • धर्मेंद्र का ट्वीट हुआ वायरल
  • एक्टर को आई अपनी मां की याद
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अपने फार्म पर वक्त बिता रहे हैं. एक्टर अकसर अपने फार्म से वीडियो और फोटो शेयर करते नजर आ जाते हैं. धर्मेंद्र ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में धर्मेंद्र ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में एक्टर ने मां के साथ एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर अपनी मां को याद कर रहे हैं. बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मन्नतों की मुराद, दुआओं की देन. मालिक की मेहर का एक वरदान हूं मैं. महान मां की ममता, अजीम बाप की शफकत का, अजीम उल शान, एक एहसान हूं मैं."

धर्मेंद्र (Dharmendra) ने आगे लिखा, "प्यार आपका  सींचता है जज्बात को मेरे. इसलिए आज भी जवान हूं मैं." धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में धर्मेंद्र ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें वह कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण खाली पड़े सिनेमाघरों को देखकर काफी परेशान थे. एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, " राखी सिनेमा, लुधियाना... अनगिनत फिल्में देखी हैं यहां, ये सन्नाटा देखकर, दिल उदास हो गया मेरा."

बता दें, धर्मेंद्र (Dharmendra) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह अकसर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं. वहीं, धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था. धर्मेंद्र (Dharmendra Video) वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra Twitter, Dharmendra Tweet Viral, Dharmendra Remembers His Mother, Dharmendra Farm House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com