दक्षिण भारतीय फिल्मों के बेहद चर्चित अभिनेता धनुष ने हाल ही में ऐश्वर्या रजनीकांत से अपनी शादी तोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. ऐश्वर्या और धनुष की शादी 18 साल पुरानी है. ऐश्वर्या, सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं और धनुष साउथ के साथ ही हिंदी फिल्मों का भी एक बेहद चर्चित नाम हैं. ये पहला मामला नहीं है जब साउथ फिल्मों के सितारे इस तरह अलग हुए हों. इसके पहले भी कई सितारे अपने जीवनसाथी से अलग हो चुके हैं. आज के इस पोस्ट में हम ऐसे ही कुछ मशहूर सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं.
सामंथा-नागा चैतन्य

साल 2017 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने महज चार साल बाद अक्टूबर 2021 में सोशल मीडिया पर एक दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया था. इन दोनों कलाकारों की शादी चार साल पूरे होने से चार दिन पहले ही टूट गई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नागार्जुन-लक्ष्मी दग्गुबती

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन की शादी भी साल 1990 में टूट चुकी है. साल 1984 में नागार्जुन ने लक्ष्मी दग्गुबती से शादी की थी, जिनसे 1990 में उन्होंने तलाक ले लिया. बाद में नागार्जुन का अमाला से रिश्ता जुड़ा और 1992 में उन्होंने दूसरी शादी की.
सौंदर्या-अश्विन रामकुमार

ऐश्वर्या रजनीकांत की बहन सौंदर्या की शादी भी एक बार टूट चुकी है. हालांकि उन्होंने बाद में दूसरी शादी भी कर ली. रजनीकांत की दूसरी बेटी सौंदर्या ने अश्विन रामकुमार के साथ आपसी सहमति से 2016 में तलाक लिया था.
प्रभु देवा- रामलता

एक्टर प्रभु देवा ने 1995 में रामलता के साथ विवाह किया था, जबकि 2011 में वे पत्नी से अलग हो गए. बाद में प्रभु देवा नयनतारा को डेट कर रहे थे, हालांकि उनके साथ भी प्रभु का ब्रेकअप हो गया.
प्रकाश राज-ललिता कुमारी

साउथ एक्टर प्रकाश राज ने ललिता कुमारी से साल 1994 में शादी रचाई थी. 15 सालों तक चले इस रिश्ते का अंत साल 2009 में तलाक के साथ हुआ. प्रकाश राज ने बाद में दूसरी शादी भी कर ली. कोरियोग्राफर पोनी वर्मा उनकी दूसरी पत्नी हैं.
पवन कल्याण-रेनू

तीन साल की शादी में दो बच्चों के पिता बन चुके एक्टर पवन कल्याण ने रेनू को 2012 में तलाक दे दिया था. इससे पहले 1997 में उन्होंने नंदिनी से अरेंज मैरिज की थी, जिनसे उनका 2008 में तलाक हो गया था.
ये भी देखें: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा कैजुअल लुक में आए नजर, जिम के बाहरस्पॉट हुए सूरज पंचोली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं