जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली देवरा पार्ट 1, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्शन ड्रामा ने दुनिया भर में 142 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, जिसमें पहले दिन ही भारत में 82.5 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है. अपने शुरुआती सप्ताह में, फिल्म ने घरेलू और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 160 करोड़ रुपये और 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. लेकिन पहले सोमवार को देवरा की कमाई में भारी गिरावट देखी गई और एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार इसने सिर्फ 12.5 करोड़ रुपये कमाए.
जूनियर एनटीआर की फिल्म ने अपने पहले चार दिनों में भारत में 175 करोड़ रुपये की कमाई की है. इनमें से सबसे ज्यादा कमाई मूल तेलुगु वर्जन (136.5 करोड़ रुपए) से हुई है. जबकि हिंदी डब वर्जन से 31 करोड़ रुपए की कमाई हुई है. इसका मतलब यह है कि देवरा अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार, 1 अक्टूबर को भारत में 200 करोड़ रुपये का बेंचमार्क नहीं छू पाएगी. हालिया ब्लॉकबस्टर्स से तुलना करें तो जवान, एनिमल और सालार ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले पांच दिनों में 283 करोड़ रुपए, 320 करोड़ रुपएऔर 280 करोड़ रुपए का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर नेशनल हॉलिडे होने के कारण जूनियर एनटीआर अभिनीत यह फिल्म और अधिक धूम मचाने की कोशिश करेगी. लेकिन इसका कंपटीशन जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा अभिनीत हॉलीवुड थ्रिलर जोकर: फोली ए डेक्स से होगा, जो 2019 की ब्लॉकबस्टर जोकर की अगली कड़ी है. फिल्म अमेरिका में रिलीज होने से दो दिन पहले 2 अक्टूबर को भारत में सिनेमाघरों में उतरेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं