विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2022

देवर-भाभी ने हरियाणवी गाने पर किया ऐसा डांस, VIDEO देख फैंस बोले- कमाल की बॉन्डिंग

भारतीय परिवारों में देवर और भाभी का रिश्ता काफी अलग होता है. देवर जहां भाभी से मजाक करने और परेशान करने के बहाने खोजते हैं तो वहीं भाभी भी पीछे नहीं रहती.

देवर-भाभी ने हरियाणवी गाने पर किया ऐसा डांस, VIDEO देख फैंस बोले- कमाल की बॉन्डिंग
देवर-भाभी ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल
नई दिल्ली:

Devar Bhabhi dance video: भारतीय परिवारों में देवर और भाभी का रिश्ता काफी अलग होता है. देवर जहां भाभी से मजाक करने और परेशान करने के बहाने खोजते हैं तो वहीं भाभी भी पीछे नहीं रहती. सोशल मीडिया पर भाभी और देवर के हंसी मजाक पसंद किए जाते हैं तो वहीं उनके डांस वीडियोज भी खूब देखे जाते हैं. कभी कभी ये एक दूसरे को चैलेंज देते हैं तो कभी कभी दोनों की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है. 

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देवर भाभी कमाल का डांस करते दिख रहे हैं. दोनों के डांस को काफी पसंद किया जा रहा है. दोनों हरियाणवी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. गाने के बोल हैं, मैं नई नवेली आई... यह वीडियो एक साल पहले का है, लेकिन यह डांस अब भी वायरल हो रहा है. 

इस डांस वीडियो को अंकित जांगिड नाम के आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो पर अब तक 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. वहीं इस पर हजारों लाइक्स और कॉमेंट्स भी आए हैं. एक यूजर ने लिखा, अति सुंदर डांस. वहीं एक अन्य यूजर ने स्टेप्स की सराहना की है. एक अन्य यूजर ने लिखा है, बहुत- बहुत सुंदर डांस... और शालीनता के साथ किया गया है, जितनी भी तारीफ की जाए कम है. 

VIDEO: स्‍वतंत्रता दिवस पर कार्तिक आर्यन के साथ देखिए जय जवान, सिर्फ NDTV इंडिया पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devar Bhabhi, Devar Bhabhi Dance Video, Devar Bhabhi Viral Video, Devar Bhabhi Dance, Devar Bhabhi Dance In A Marriage, Devar Bhabhi Dance In Wedding, Devar Bhabhi Dance On Dj, Devar Bhabhi Dance On Haryanvi Song, Devar Bhabhi Dance Performance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com