विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2020

दीपिका सिंह ने भाई की शादी में पहनी पर्पल साड़ी, बारातियों संग यूं सेल्फी लेती आईं नजर- देखें Photos

एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पर्पल कलर की साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं.

दीपिका सिंह ने भाई की शादी में पहनी पर्पल साड़ी, बारातियों संग यूं सेल्फी लेती आईं नजर- देखें Photos
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने शेयर की तस्वीरें
  • दीपिका सिंह ने शेयर की तस्वीरें
  • पर्पल साड़ी में यूं पोज देती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अपने भाई की शादी में दिल्ली गईं, जहां से वह लगातार अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने शादी के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दीपिका सिंह (Deepika Singh Photos) पर्पल कलर की साड़ी पहने बारातियों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में दीपिका की खुशी भी साफ देखी जा सकती है. 

एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन तस्वीरों में जहां पर्पल कलर की साड़ी और गहने पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक बार फिर नए शादीशुदा जोड़े को दिल से शुभकामनाएं." एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था. जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Photos, Deepika Singh Photo Viral, Deepika Singh Instagram, Deepika Singh In Purple Saree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com