- दीपिका पादुकोण का 33वां जन्मदिन
- रणवीर सिंह से नंबवर में की शादी
- कुछ यूं बनाई बॉलीवुड में जगह
बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादकुोण की बिटिया दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. दीपिका पादुकोण ने अपनी ग्लैमरस लाइफ की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. वे लिरिल से लेकर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में नजर आईं और फिर 2007 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का बॉलीवुड डेब्यू किसी ड्रीम डेब्यू से कम नहीं था. उनके हीरो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) थे और डायरेक्टर फराह खान. यानी डेडली कॉम्बिनेशन. उनकी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) करोड़ों दिलों की धड़कन और बॉलीवुड की फेवरिट अदाकारा बन गई. इससे पहले दीपिका ने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' की थी, जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड की तरफ रुख करने में आसानी हुई.
सलमान खान की तीरंदाजी देख हैरान रह जाएंगे आप, निशाने पर लगा सटीक... देखें Video
जितनी लोकप्रियता उन्होंने काम से हासिल की, उतनी ही फेमस उनके कथित अफेयर्स भी रहे. कभी उनका नाम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ जोड़ा गया था तो कभी उन्हें युवराज सिंह की गर्लफ्रेंड भी बताया गया. य़ही नहीं, कथित तौर पर उन्हें सिद्धार्थ माल्या की गर्लफ्रेंड भी कहा गया था. इन किसी भी अफेयर्स की कोई पुष्टि नहीं हो सकी लेकिन रणबीर कपूर के साथ उनकी दोस्ती जगजाहिर हुई. हालांकि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर महीने में शादी करके अफेयर्स के चर्चाओं पर विराम लगा दिया और एक-दूसरे के बंधन में बंध गए. आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण के बारे में ये 5 खास बातेंः
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपिका पादकुोण का जन्म जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था. जब वे 11 महीने की थीं तो उनका परिवार बेंगलूरू शिफ्ट हो गया था.
दीपिका पादुकोण 2006 में किंगरफिशर कैलेंडर का हिस्सा बनी थीं, इस कैलेंडर के लिए फोटोग्राफर अतुल कास्बेकर ने शूट किया था और दीपिका पादुकोण बेहद हॉट अंदाज में नजर आई थीं.
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने 'ऐश्वर्या' नाम की कन्नड़ फिल्म में काम किया था, फिल्म कामयाब रही थी और इसे पसंद भी किया गया था.
दीपिका पादुकोण ने 2007 में 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और उन्हें शांति के इस रोल के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से नवाजा गया था.
2008 में 'बचना ऐ हसीनो' की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर के साथ उनके अफेयर की खबरें आई थीं और इतना ही नहीं अफवाह भी उड़ी कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू भी अपनी गर्दन पर गुदवा लिया था. लेकिन दोनों की दोस्ती एक साल बाद खत्म हो गई थी.
2010 दीपिका पादुकोण के लिए अच्छा नहीं रहा था और उनकी चार फिल्में 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', 'लफंगे परिंदे', 'ब्रेक के बाद' और 'खेलें हम जी जान से' सभी फ्लॉप रही थीं.
दीपिका पादुकोण के लिए 2013 करियर के लिहाज से शानदार साल रहा है. उनकी 'रेस-2', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलियों की रासलीलाल राम-लीला' सुपरहिट रही थीं.
'पद्मावत' फिल्म से दीपिका पादुकोण का ओहदा बॉलीवुड इंडस्ट्री में और भी बढ़ गया. यही वजह रही कि दीपिका पादुकोण को फोर्ब्स इंडिया द्वारा टॉप 5 इंडियन सेलिब्रिटीज में रखा गया.
दीपिका पादुकोण ने साल 2017 में हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में काम किया. हालांकि यह फिल्म रिलीज होने से पहले काफी सुर्खियों में थी, लेकिन रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं दिखा सकी. इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर विन डीजल जैसे मशहूर कलाकार भी थे.
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी हैं. उन्हें फिल्मों में सबसे ज्यादा पैसे मिलने वाली एक्ट्रेसेस में भी गिना जाता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं