- अजय देवगन ने मचाई धूम
- 'दे दे प्यार दे' कर रही है शानदार कमाई
- लोगों को पसंद आ रही है फिल्म
De De Pyaar De Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' रिलीज के 11 दिन बाद भी धांसू कमाई रही है. अजय देवगन की फिल्म ने 11वें दिन तक करीब 74 करोड़ की कमाई कर डाली है. फिल्म ने इस हफ्ते की शुरुआत यानी शुक्रवार को 3.58 करोड़, शनिवार को 4.78 करोड़ की कमाई की थी. शनिवार तक अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De Box Office Collection)' ने बॉक्स ऑफिस पर 69.41 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म की कमाई को लेकर तरण आदर्श ने जानकारी दी है. इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म अपनी लागत निकालने के करीब पहुंच जाएगी. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' भारत में 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, जबकि पूरे वर्ल्ड वाइड 3750 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
#DeDePyaarDe gathers momentum on [second] Sat... Growth is decent, but it could've done with stronger biz since the word of mouth is extremely positive... Biz on [second] Sun is pivotal... [Week 2] Fri 3.58 cr, Sat 4.78 cr. Total: ₹ 69.41 cr. India biz. #DDPD
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 26, 2019
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' की कमाई को देखकर लग रहा है कि इस वीकेंड में फिल्म 80 करोड़ की कमाई का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी. यह फिल्म दिल्ली एनसीआर औप पूर्वी पंजाब में बेहतरीन कमाई कर रही है. 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' फिल्म से अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने धमाल मचा दिया है. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' की कहानी 50 साल के अजय देवगन की है जो अपनी पत्नी से अलग हो चुका है. अजय देवगन को 26 साल की रकुल प्रीत से इश्क हो जाता है. यह अनोखी लव स्टोरी पूरे उफान पर बहती है. अजय देवगन अपनी इस युवा साथी के साथ अपनी पूर्व पत्नी और बच्चों के पास पहुंचता है. उसके बाद शुरू होती है अजीबोगरीब कहानी. पहला हाफ कुछ हंसाता है लेकिन दूसरे हाफ में ऐसा लगता है कि डायरेक्टर को समझ नहीं आ रहा है कि जो रायता उन्होंने फैलाया है, उसे कैसे समेटे. फिल्म की रफ्तार बहुत स्लो हो जाती है. स्क्रीनप्ले भी बेहद खराब है.
कटरीना कैफ ने सलमान खान से पूछा, मुझसे शादी कब करोगे, Video हुआ वायरल
अगर एक्टिंग के मोर्चे पर खंगाले तो रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) दिल जीतने में कामयाब रहती हैं. फिल्म की जान रकुल प्रीत सिंह हैं और जब भी वे स्क्रीन पर आती हैं, दर्शकों के चेहरे पर चमक दौड़ जाती है. तब्बू ने अच्छी एक्टिंग की है, लेकिन अजय देवगन (Ajay Devgn) इस रोल में बहुत जमे नहीं हैं, और एक्टिंग के मामले में भी कहीं आउट नजर आते हैं. कुल मिलाकर उनकी एक्टिंग बहुत ही एवरेज रही है. ये भी कह सकते हैं कि वे इस रोल में कहीं मिसफिट लगते हैं 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' का डायरेक्शन बेहद कमजोर है और कहानी भी पटरी से उतरी हुई है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं