विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2024

बीयर बिजनेस से हर साल 100 करोड़ रुपये की कमाई करता है ये बॉलीवुड एक्टर, कई बड़े कारोबारियों को छोड़ चुका है पीछे

हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका बीयर का लंबा-चौड़ा बिजनेस है. इतना ही नहीं इस एक्टर का पूरे इंडिया में तीसरा सबसे बड़ा बीयर ब्रांड है, जिससे वह हर महीने करोड़ों रुपये छापते हैं.

बीयर बिजनेस से हर साल 100 करोड़ रुपये की कमाई करता है ये बॉलीवुड एक्टर, कई बड़े कारोबारियों को छोड़ चुका है पीछे
बीयर बिजनेस से हर साल 100 करोड़ रुपये की कमाई करता है बॉलीवुड का ये एक्टर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपने बिजनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. बहुत से सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों से पैसा कमाकर अलग-अलग बिजनेस में इन्वेस्ट किया हुआ है. कुछ बॉलीवुड सितारे ने बीयर के बिजनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका बीयर का लंबा-चौड़ा बिजनेस है. इतना ही नहीं इस एक्टर का पूरे इंडिया में तीसरा सबसे बड़ा बीयर ब्रांड है, जिससे वह हर महीने करोड़ों रुपये छापते हैं. 

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर डैनी डेन्जोंगपा की. डैनी डेन्जोंगपा के सीनियर कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. वह पिछले पांच दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं. डैनी डेन्जोंगपा के बीयर ब्रांड का नाम युकसोम ब्रुअरीज है. इस ब्रांड को उन्होंने दक्षिण सिक्किम में  साल 1987 में स्थापित किया था. इसके बाद डैनी डेन्जोंगपा ने साल 2005 में ओडिशा में डेन्जोंग ब्रुअरीज स्थापना किया और चार साल बाद असम की उन्होंने राइनो एजेंसी का अधिग्रहण किया. 

इन तीनों ब्रुअरीज की उत्पादन क्षमता 6.8 लाख एचएल प्रति वर्ष है, जो युकसोम को भारत की तीसरी सबसे बड़ी बीयर कंपनी बनाती है. खबरों की मानें तो युकसोम ब्रुअरीज ब्रांड भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सालाना 100 करोड़ रुपये की कमाई करता है. और वहां 250 लोगों को रोजगार देता है. बीयर बिजनेस में भारत के अंदर डैनी डेन्जोंगपा का यह ब्रांड बिजनेसमैन विजय माल्या का भी पीछे छोड़ चुका है. बात करें डैनी डेन्जोंगपा के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म ऊंचाई में नजर आए थे. इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था. जिसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में थे.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Danny Denzongpa Beer Brand, Danny Denzongpa, Sanjay Dutt Beer Brand Yuksom Breweries, Yuksom Breweries, Yuksom Breweries Beer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com