विज्ञापन

'कॉकटेल 2' से बॉक्स ऑफिस को बड़ी उम्मीदें, सेफ जोन में पहुंचने के लिए करना होगा इतने करोड़ रुपए का कारोबार

सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर और प्रमोशनल कंटेंट पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं. अब सबकी निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं, जहां यह फिल्म करोड़ों की कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत करने की तैयारी में दिखाई दे रही है.

'कॉकटेल 2' से बॉक्स ऑफिस को बड़ी उम्मीदें, सेफ जोन में पहुंचने के लिए करना होगा इतने करोड़ रुपए का कारोबार
Cocktail 2 : 150 करोड़ की फिल्म, जानिए कितनी कमाई पर होगी हिट?
NDTV

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों  'कॉकटेल 2' को लेकर काफी बज बना हुआ है . रोमांस, ड्रामा और स्टार पावर से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर और प्रमोशनल कंटेंट पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं. अब सबकी निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं, जहां यह फिल्म करोड़ों की कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत करने की तैयारी में दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें; बेटी संग इस्लामिक न्यू ईयर बनाता दिखा ये एक्टर, एक्टिंग की दुनिया छोड़ अब कर रहा है खेती-बाड़ी

हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई!

रिपोर्ट्स के अनुसार,  'कॉकटेल 2' का बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है. ऐसे में फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा. इस बीच फिल्म को इकोनॉमिकली सेफ जोन में पहुंचने के लिए कम से कम 130 करोड़ रुपए का थिएट्रिकल कारोबार करना होगा. बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म का पहला वीकेंड उसकी सफलता तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. अगर शुरुआती तीन दिनों में दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिलता है, तो फिल्म को लंबी दौड़ में फायदा मिल सकता है. हालांकि, केवल स्टार पावर फिल्म के हिट होने की गारंटी नहीं होती है. शुरुआती ओपनिंग के बाद दर्शकों रिस्पांस और वर्ड ऑफ माउथ ही इसकी असली परीक्षा होगी.

कहानी और परफॉर्मेंस पर टिकी होंगी उम्मीदें

फिल्म में बड़े सितारों की मौजूदगी काफी हद तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है, लेकिन लंबे समय तक टिकट खिड़की पर टिके रहने के लिए कहानी, डायरेक्शन और कलाकारों का प्रदर्शन सबसे अहम रहेगा. फिलहाल फिल्म को लेकर ट्रेड सर्किल और दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है. अब सबकी निगाहें रिलीज के बाद मिलने वाले रिस्पांस और पहले हफ्ते के कलेक्शन पर टिकी हैं. यही तय करेगा कि 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख पाएगी या नहीं.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
सीनियर न्यूज राइटर
आनंद कश्यप को 10 का डिजिटल मीडिया का अनुभव. 2016 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल से की, फिर दैनिक जागरण के एंटरटे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cocktail 2, Cocktail 2 Box Office, Cocktail 2 Budget, Bollwyood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com