Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, होमी अदजानिया की डायरेक्ट की गई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की. 'कॉकटेल 2' शाहिद की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले 'कबीर सिंह' ने 20 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी और भारत में कुल 279 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि एक्सपर्ट ऐसा मान रहे हैं कि कॉकटेल 2 शाहिद की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है. वहीं ऐसा कहा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना फिल्म के लिए लकी चार्म साबित हुई हैं क्योंकि पुष्पा 2, एनिमल और थामा जैसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
सैकनिल्क के अनुसार, शुक्रवार को 10,458 शो में फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.04% रही. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 11.08% थी, जो दोपहर में बढ़कर 21.38% और शाम को 23.69% हो गई. रात के शो में सबसे ज्यादा दर्शक आए और ऑक्यूपेंसी 37.62% रही. दिल्ली-NCR में 1,199 शो में ऑक्यूपेंसी 16.3% रही, जबकि मुंबई में 745 शो में ऑक्यूपेंसी 19.7% दर्ज की गई. वहीं शनिवार को फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 16.25 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद नेट कलेक्शन 29.75 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस 35.70 करोड़ पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50.95 करोड़ हो गया है. जबकि फिल्म का बजट 120 से 135 करोड़ तक का बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- पेड्डी की कामयाबी के बीच राम चरण ने मनाया बेटी का तीसरा बर्थडे, पहली बार दिखाया क्लिन कारा का चेहरा
कॉकटेल 2 निकली सबसे आगे
यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों के बीच आई है, जिनमें मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर', वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' शामिल हैं. हालांकि बावजूद इसके फिल्म ने शानदार ओपनिंग की है.
शाहिद की सबसे बड़ी हिट!
पद्मावत को शाहिद कपूर के अब तक के करियर की सबसे हिट फिल्म माना जाता है. फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹387.37 करोड़ था. वहीं 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर के अब तक के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने देश में ₹279 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की है. लेकिन जिस तरह से कॉकटेल 2 ने धमाकेदार शुरुआत की है और अगर फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता है तो फिल्म कबीर सिंह और पद्मावत को पीछे छोड़ सकती है और शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट बन कर उभर सकती है.
फिल्म को मिला ‘A' सर्टिफिकेट
फिल्म के रिलीज होने से पहले, शाहिद कपूर ने CBFC से 'कॉकटेल 2' को 'एडल्ट' (A) सर्टिफिकेट मिलने के बारे में बात की. फैन्स के साथ बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा, "इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर दर्शकों को कोई आपत्ति हो. मुझे पता है कि हमें 'A' सर्टिफिकेट मिला है, और मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि ऐसा क्यों हुआ. मुझे खुद ही यह बात समझ नहीं आई. यह तीन लोगों की कहानी है, और यह ऐसी फिल्म है जिसे सबके साथ देखा जा सकता है. मुझे उम्मीद है कि आप फिल्म देखने के बाद चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ और जिंदगी के बारे में सोचते हुए बाहर निकलेंगे. जिंदगी में कई ऐसे पल होते हैं जो उसे खास बनाते हैं, और 'कॉकटेल 2' ऐसी ही फिल्म है जो आपको उन पलों की याद दिलाती है."
होमी अदजानिया के निर्देशन और लव रंजन की लिखी कहानी वाली 'कॉकटेल 2', 2012 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के अलावा, इस फिल्म में पुलकित शर्मा और टीकू तलसानिया भी हैं.
ये भी पढ़ें- फादर्स डे के लिए पहले नंबर पर है लता मंगेशकर का ये 59 साल पुराना गाना, एक्ट्रेस ने दिया साथ तो बना कल्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं