16 साल की उम्र में एक छोटे से सिनेमाघर में बैठकर 'क्लैश ऑफ द टाइटन्स' देखते हुए क्रिस्टोफर नोलन(Christopher Nolan) ने सपना देखा था कि कभी ना कभी पूरी फिल्म IMAX पर बनाऊंगा. आज 55 साल की उम्र में उन्होंने वह सपना पूरा कर दिखाया. उनकी फिल्म 'द ओडिसी (The Odyssey)' ने रिलीज के पहले दिन ही विश्व सिनेमा को हिला कर रख दिया. लगभग 2400 करोड़ रुपये (250 मिलियन डॉलर) के भारी-भरकम बजट वाली यह फिल्म पहले दिन दुनिया भर में रिकॉर्ड कमाई करते हुए नई मिसाल कायम कर रही है.
17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई यूनिवर्सल पिक्चर्स की इस महागाथा ने IMAX 70mm स्क्रीन्स पर धमाल मचा दिया. टिकट्स पहले ही बिक चुके थे और कई थिएटर्स में शोज हाउसफुल हो गए. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, पहले दिन की कमाई 100 मिलियन डॉलर (लगभग 950 करोड़ रुपये) के पार पहुंच सकती है, जो नोलन की पिछली फिल्म 'ओपनहाइमर' से कई गुना ज्यादा है.
नोलन का जुनून और IMAX का जादू
नोलन ने खुद बताया था कि '16 साल की उम्र से मैं IMAX पर पूरी फिल्म बनाने का सपना देख रहा था.' फिल्म को पूरी तरह IMAX 70mm फॉर्मेट में शूट किया गया है. 20 लाख फीट से ज्यादा फिल्म स्टॉक का इस्तेमाल हुआ. फिल्म होमर की प्राचीन ग्रीक महाकाव्य 'ओडिसी' पर आधारित है. मैट डेमन ने ओडिसियस का रोल किया है. एनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, लुपिता न्यॉन्गो और शार्लीज थेरॉन मुख्य किरदारों में है. फिल्म 2 घंटे 52 मिनट लंबी है.
2400 करोड़ का दांव और रिकॉर्ड सफलता
250 मिलियन डॉलर (लगभग 2400 करोड़ रुपये) के बजट के साथ 'द ओडिसी' नोलन की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार है. 'द डार्क नाइट राइजेज' के बाद यह उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. IMAX स्क्रीन्स पर टिकट्स 1500 डॉलर तक के बिक रहे हैं. पहले दिन की भारी कमाई से साफ है कि फिल्म 1 बिलियन डॉलर क्लब आसानी से पार कर जाएगी.

नोलन की विरासत
क्रिस्टोफर नोलन 'मेमेंटो', 'इंसेप्शन', 'द डार्क नाइट' ट्रिलॉजी, 'इंटरस्टेलर', 'डंकर्क' और 'ओपनहाइमर' जैसी फिल्मों से पहले ही सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुके हैं. 'ओपनहाइमर' ने उन्हें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर दिलाया. अब 'द ओडिसी' उनके करियर का नया अध्याय है. नोलन ने फिल्म को शूटिंग के दौरान सिसिली, मोरक्को, ब्रिटेन समेत कई जगहों पर रियल लोकेशन्स पर काम किया. कोई ग्रीन स्क्रीन नहीं, सब रियल. इसीलिए दृश्य इतने खूबसूरत और भव्य निकले हैं. फिल्म में ट्रोजन वॉर के बाद ओडिसियस की घर वापसी की कहानी है, जिसमें साइक्लॉप्स, सायरन्स, गॉडेस जैसे पौराणिक किरदार शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं