विज्ञापन

सलमान खान ने वैलेंटाइन डे पर दिया फैंस को तोहफा, बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक गाना मैं हू किया रिलीज, फैंस बोले- चार्टबस्टर

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दिल छू लेने वाला गाना ‘मैं हूं’ वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है. 

सलमान खान ने वैलेंटाइन डे पर दिया फैंस को तोहफा, बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक गाना मैं हू किया रिलीज, फैंस बोले- चार्टबस्टर
सलमान खान ने वैलेंटाइन डे पर बैटल ऑफ गलवान का नया गाना किया रिलीज
नई दिल्ली:

"मातृभूमि" को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, अब 'सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक "मैं हूं" पेश किया है. ऐसे में, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह पूरा गाना अब रिलीज हो चुका है और यह फिल्म की भावनाओं को खूबसूरती से समेटे हुए है. ​सोशल मीडिया हैंडल पर गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने पोस्ट शेयर किया है, जिस पर फैंस का रिएक्शन आ रहा है और इसे चार्टबस्टर बताते हुए दिख रहे हैं.

वैलेंटाइन डे पर आया  रोमांटिक गाना मैं हूं

"मैं हूं" एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हंसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतजार तक का सफर दिखाया गया है. यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बड़ी कोमलता से पेश करता है. घर पर बिताए खुशनुमा दिनों की गर्माहट और फिर ड्यूटी की पुकार पर होने वाली जुदाई का वो मीठा सा दर्द. यह इमोशनल बदलाव कहानी में इस तरह पिरोया गया है कि गाना दिल को छू लेने वाला और बेहद मार्मिक बन जाता है.

ये भी पढ़ें-  बैटल ऑफ गलवान के टीजर पर ट्रोल करने वालों को सलमान खान ने दिया जवाब, बोले- कर्नल हूं भैया

कुनिका सदानंद के बेटे ने कंपोज किया है गाना

बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर हैं. श्रेया घोषाल और अयान लाल की आवाज ने इस ट्रैक की भावनाओं को और भी गहरा बना दिया है. वहीं, अयान लाल और शब्बीर अहमद के लिखे बोल बहुत ही सटीक और दिल को छू लेने वाले हैं, जो एक फौजी के पीछे खड़े उसके परिवार की कुर्बानियों और उनकी खामोश ताकत को बयां करते हैं.

बैटल ऑफ गलवान के बारे में 

​'बैटल ऑफ गलवान' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है, और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं. यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक सच्ची तस्वीर पेश करने का वादा करती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- सलमान खान बॉर्डर 2 की रिलीज के बीच लेकर आए बैटल ऑफ गलवान का मातृभूमि, पहली झलक देख फैंस बोले- बेस्ट होगा

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Battle Of Galwan, Battle Of Galwan Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com