चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) एक सधी हुई अदाकारा हैं, और उनकी अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीता है. उनकी अगली फिल्म 'बॉब बिस्वास (Bob Biswas)' है जिसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू में चित्रांगदा सिंह ने बताया कि कैसे कॉलेज में हुई रैगिंग ने उनकी जिंदगी बदल डाली और वह एक्टिंग की दुनिया तक पहुंच गईं. चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ने खुलासा किया, 'मेरी मॉडलिंग की यात्रा कॉलेज में मेरे पहले वर्ष के दौरान एक रैगिंग सेशन से शुरू हुई थी. हमें सलवार कमीज को उल्टा पहनने के लिए कहा गया, बालों में तेल लगा था, और बाल्टी में किताबें और हमसे रैम्प वॉक करने को कहा गया. आधिकारिक तौर पर यह मेरा पहला मॉडलिंग ऑडिशन था. जाहिर है मैंने बहुत अच्छा किया, और फिर कॉलेज फैशन टीम का हिस्सा बन गई.'
धनाश्री वर्मा ने पहले दी बड़ी खबर और फिर पंजाबी सिंगर के साथ करने लगीं डांस- दखें Video
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ने आगे बताया, 'मुझे कुछ और लड़कियों के बारे में पता चला, जो मॉडलिंग में थीं, और मैंने खुद का पोर्टफोलियो शूट करवाया. तस्वीरें सर्कुलेट हुईं और मैं लोगों की नजर में आई. अंत में मुझे एक विज्ञापन के लिए ऑडिशन मिला, लेकिन मैं रिजेक्ट हो गई. सौभाग्य से, गुलजार साहब ने उस ऑडिशन को देखा, और मैंने 'सनसेट पॉइंट' नामक उनके संगीत वीडियो में काम किया, जो उनकी बेटी मेघना प्रोड्यूस कर रही थीं. फिर, किसी ने मुझे उस विशेष वीडियो में देख लिया और फिर मुझे 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के ऑडिशन का मौका मिला.'
TMKOC: बिकने जा रहा है गड़ा इलेक्ट्रॉनिक, क्या बापूजी बचाएंगे जेठालाल की डूबती नैया
जब चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) से पूछा गया कि किसी प्रोजेक्ट में काम करने के लिए उनके लिए सबसे जरूरी क्या है तो उन्होंने खुलासा किया, 'मेरे लिए, यह निर्देशक का हाथ है. कागज पर कैसे लिखा जाता है कि स्क्रीन पर इसका अनुवाद कैसे किया जाता है - निर्देशक उनके बीच खड़ा व्यक्ति है, और भले ही रोल एक हद तक मायने रखती है, लेकिन निर्देशक मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक है.'
Rubina Dilaik से फैन ने पूछा Jasmin Bhasin के बारे में कुछ कहें तो बिग बॉस 14 विनर का यूं आया जवाब
बेटे जय शाह संग भारत और इंग्लैंड का मैच देखते नजर आए Amit Shah, तो टीवी एक्टर ने कही यह बात...
निर्देशकों के बारे में पूछे जाने पर कि वह किनके साथ काम करना पसंद करेंगी तो चित्रांगदा सिंह ने कहा कि वह सुधीर मिश्रा के साथ काम करेंगी, जिन्होंने उन्हें बेहतरीन रोल करने का मौका दिया है. विशाल भारद्वाज, आनंद एल राय, संजय लीला भंसाली और मिर्जापुर के डायरेक्टर गुरमीत सिंह के साथ भी काम करना चाहेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं