विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2024

मिस्टर इंडिया की ये क्यूट बच्ची थी लोगों की फेवरेट, आज हैं मार्केटिंग फील्ड की धुरंधर, 37 साल बाद दिखती है ऐसी

मिस्टर इंडिया में टीना का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस का नाम हुजान खोदाइजी है. हुजान खोदाइजी आज बड़ी, खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई हैं. उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे. 

मिस्टर इंडिया की ये क्यूट बच्ची थी लोगों की फेवरेट, आज हैं मार्केटिंग फील्ड की धुरंधर, 37 साल बाद दिखती है ऐसी
मिस्टर इंडिया की क्यूट बच्ची टीना की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और रोमांस भरपूर देखने को मिला था. फिल्म में बच्चों की एक फौज भी दिखाई दी थी, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खासा इम्प्रेस किया था. लेकिन एक बच्ची, जिसने फिल्म में 'टीना' का किरदार निभाया था, उसकी मासूमियत पर लोग फिदा हो गए थे. जी हां, वही टीना जिसकी फिल्म में बम धमाके से मौत हो जाती है. फिल्म में टीना के किरदार को बखूबी निभाने वालीं एक्ट्रेस का नाम हुजान खोदाइजी है. हुजान खोदाइजी आज बड़ी, खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई हैं. उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे. 

बता दें, हुजान खोदाइजी इंस्टाग्राम पर तो मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रोफाइल को प्राइवेट रखा हुआ है. फिर भी फैन्स को उनकी तस्वीरें कहीं न कहीं से मिल ही जाती हैं. हुजान खोदैजी की जो नई फोटो इस समय वायरल हो रही है, उसमें उन्हें ब्लू कलर के ड्रेस में देखा जा सकता है. तस्वीर में हुजान बहुत ही प्यारी लग रही हैं. उनके गालों पर पड़ने वाले डिंपल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. लोग इस फोटो को देखने के बाद एक बार फिर उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

आपको जानकर हैरानी होगी कि मिस्टर इंडिया में काम करने के बाद हुजान फिर दूसरी किसी फिल्म में नजर नहीं आईं. खबरों की मानें तो वे मार्केटिंग फील्ड में नाम कमा रही हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हुजान खोदाइजी लिंटास नाम की एक कंपनी में एडवरटाइजिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही हैं. 

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Huzaan Khodaiji, Huzaan Khodaiji Mr India, Huzaan Khodaiji Age, Huzaan Khodaiji Latest Photo, Huzaan Khodaiji News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com