- सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' ने मचाया धमाल
- दूसरे दिन कर डाली जबरदस्त कमाई
- जानें फिल्म का कुल कलेक्शन
Chhichhore Box Office Collection Day 2: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) ने दूसरे दिन जबरदस्त धमाल मचाया है. 'छिछोरे' की कमाई में बॉक्स ऑफिस (Chhichhore Box Office Collection) पर शानदार उछाल देखने को मिला है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म ने दूसरे दिन करीब 12 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है. फिल्म को पहले दिन यानी शुक्रवार को 7.32 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'छिछोरे' (Chhichhore) ने दो दिन में करीब 19 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
#Chhichhore goes from strength to strength on Day 1... Witnessed a big turnaround in evening and night shows... Word of mouth has come into play, which will translate into solid growth on Day 2 and 3... Weekend biz is sure to spring a big surprise... Fri ₹ 7.32 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 7, 2019
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore Collection) को वर्ड टू माउथ काफी प्रमोशन मिल रहा है. कॉलेज स्टूडेंट्स में फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. उम्मीद है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. इस फिल्म सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार दिखाई दे रही है. दोनों के काम की काफी सराहना भी हो रही है.
खुशी कपूर के आते ही लोग बनाने लगे वीडियो, तो बोलीं- वापस आ गए...देखें Viral Video
'छिछोरे (Chhichhore)' की कहानी यारी-दोस्ती के साथ ही लूजर न बनने की मानसिकता से दूर रहने का संदेश देती है. फिल्म में कॉलेज के दिन हैं, यारी-दोस्ती का मजा है, हॉस्टेल लाइफ है और खेल में सबकुछ दांव पर लगाना है. इस तरह दंगल फेम डायरेक्टर ने संदेश के साथ ही हल्की-फुल्की फिल्म देने की कोशिश की है. फिल्म की कहानी सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के बेटे से शुरू होती है. 'छिछोरे (Chhichhore)' फिल्म में एक्टिंग के मोर्चे पर मम्मी का किरदार निभा रहे तुषार पांडे, सेक्सा बने वरुण शर्मा और डेरेक के किरदार में ताहिर राज भसीन जमे हैं. वरुण शर्मा ने अपने बोल्ड जोक्स के साथ खूब हंसाने की कोशिश की है. सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कैरेक्टर को ठीक-ठाक ढंग से निभाया है. कुल मिलाकर फिल्म लोगों को पसंद आ रही है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं