विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सीएम  विष्णु देव साय आज हनुमान अंश फिल्म देखेंगे

फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी परफॉर्मेंस दे रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. बता दें कि अब छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय इस फिल्म को देखने जा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के सीएम  विष्णु देव साय आज हनुमान अंश फिल्म देखेंगे
छत्तीसगढ़ के सीएम देखेंगे हनुमान अंश
नई दिल्ली:

7 अगस्त को एक फिल्म रिलीज हुई 'हनुमान अंश' जिसने देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर कई धुरंधरों को पछाड़ दिया, क्योंकि इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर डाली. फिल्म की इतना चर्चा हो रही है कि अब छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी फिल्म हनुमान अंश देखने जा रहे हैं. वो आज शाम को एक निजी मॉल में फिल्म देखेंगे, उनके मंत्री भी इस फिल्म को देखने जाएंगे. महज 2 करोड़ बजट मे बनी ये फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि शायद वो इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दें. 

सीएम योगी से मिली हनुमान अंश की टीम 

फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने हाल ही में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में फिल्म के निर्माता, लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, मुख्य अभिनेता शोभिनव और फिल्म से जुड़े अन्य प्रमुख कलाकार एवं टीम सदस्य शामिल थे.

ये भी देखें: कैसा रहता था हनुमान अंश फिल्म का सेट

मुलाकात के दौरान विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव ने मुख्यमंत्री को फिल्म की विषयवस्तु और उसकी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 'हनुमान अंश' श्रद्धेय संत बाबा नीम करोली के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अटूट भक्ति को केंद्र में रखकर बनाई गई है.

ये भी पढ़ें: हनुमान अंश 2 में नजर आएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? फिल्म के पार्ट 2 और 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की और पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. विचारों के इस सकारात्मक आदान-प्रदान और आत्मीय बातचीत ने इस मुलाकात को कलाकारों और निर्माताओं के लिए एक यादगार अनुभव बना दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hanuman Ansh, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com