विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2020

Chhapaak Box Office Collection Day 5: दीपिका की 'छपाक' ने 5वें दिन भी किया धमाकेदार प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़

Chhapaak Box Office Collection Day 5 : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) ने पांचवें दिन धाकड़ कमाई जारी है.

Also Read in
Chhapaak Box Office Collection Day 5: दीपिका की 'छपाक' ने 5वें दिन भी किया धमाकेदार प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़
Chhapaak Box Office Collection Day 5 : दीपिका की फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन
  • दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने की शानदार कमाई
  • दर्शकों को पसंद आ रही है फिल्म
  • फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन
नई दिल्ली:

Chhapaak Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) रिलीज तो हो गई है, हालांकि विवादों के चलते इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस (Chhapaak Box Office Collection) पर दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है. वीकेंड के बाद दीपिका पादुकोण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक 'छपाक (Chhapaak Collection)' ने मंगलवार को 2 से 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस हिसाब से दीपिका की फिल्म ने पांच दिनों में 22 से 23 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' उत्तर प्रदेश में हुई टैक्स फ्री तो काजोल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कही यह बात


बता दें, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक (Chhapaak Collection)' ने पहले दिन 4.77 करोड़ की कमाई की थी. तो, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 30-40 प्रतिशत का ग्रोथ दिखा. फिल्म ने शनिवार को 6.90 करोड़ से ऊपर की कमाई की, रविवार को फिल्म ने 7 से 7.50 करोड़ रुपये, सोमावार को 2 से 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जाता है. 'छपाक (Chhapaak)' का कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण की है. जो एसिड अटैक सरवाइवर है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी की जंग को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है. मालती की इस जंग में उसके साथी हैं अमोल (विक्रांत मैसे) और उनकी वकील (मधुरजीत सर्गी). इस तरह फिल्म की कहानी कहीं भी अत्यधिक नाटकीय नहीं होती और मालती के संघर्ष और इच्छाशक्ति की ओर इशारा करती है. इस तरह मेघना गुलजार ने पूरी कहानी को कहीं भी उपदेशात्मक नहीं होने दिया है. यही बात 'छपाक' की खासियत भी बनकर उभरती है.

अमिताभ बच्चन को आंखों में दिखा काला धब्बा तो एक्टर को आ गई मां के पल्लू की याद- Tweet वायरल

'छपाक (Chhapaak)' की ताकत जहां दिल छू लेने वाली इसकी कहानी है तो इसी इमोशनल कहानी को पॉवरफुल अंदाज में पेश करने वाली दीपिका पादुकोण की एक्टिंग इसकी जान है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बहुत ही मजबूती के साथ मालती के कैरेक्टर को परदे पर जिया है, और मालती की जिंदगी की हर बारीकी को पकड़ने की कोशिश की है. फिर वह चाहे मालती का दर्द हो, खुशी हो या कोर्ट कचहरी या जिंदगी की जंग हो, हर मोर्चे पर दीपिका पादुकोण ने दिल जीता है. विक्रांत मैसी ने भी सधी हुई एक्टिंग के जरिये दीपिका पादुकोण का अच्छा साथ दिया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhapaak Box Office Collection Day 5, Chhapaak Collection, Chhapaak Box Office Collection, Deepika Padukone, Deepika Padukone Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com