विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2024

Chandu Champion OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Chandu Champion OTT Release: कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि ओटीटी पर चंदू चैंपियन कब और कहां देख सकेंगे.

Chandu Champion OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन
नई दिल्ली:

Chandu Champion OTT Release: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म चंदू चैंपियन ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. यह पैरालिंपिक मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है. कार्तिक आर्यन पहली बार किसी बायोपिक में काम कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की. चंदू चैंपियन की फिल्म समीक्षकों ने तारीफ की है. इस बीच कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि ओटीटी पर चंदू चैंपियन कब और कहां देख सकेंगे. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली फिल्मों को ओटीटी पर 40 से 50 दिनों के बीच या उसके बाद रिलीज किया जाता है. ऐसे में कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को अमेजन प्राइम वीडियो पर अगस्त या फिर सिंतबर में रिलीज किया जाएगा. हालांकि इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सांगली में जन्मे मुरलीकान्त ने खेलों में अपनी शुरुआत पहलवानी से की फिर फौज में भर्ती हुए और यहां बॉक्सिंग के रिंग में जा जमे. 1965 के भारत -पाकिस्तान के युद्ध के दौरान उन्हें 9 गोलियां लगी जिसके बाद वो दो साल तक बेहोश रहे. गोली रीढ़ की हड्डी में फंसे रहने के कारण मुरलीकान्त पेटकर के धड़ से नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया तो उन्होंने तैराकी की और रुख़ किया और उसके बाद उन्होंने जर्मनी में हुए 1972  के पैरालिंपिक में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandu Champion Review, Chandu Champion, Chandu Champion Review In Hindi, Chandu Champion Ott Release, Chandu Champion On Amazon Prime Video, Chandu Champion Hit Or Flop, Murlikant Petkar, Kartik Aaryan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com