बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह का नाम चर्चा में है. लेकिन इस बार वह किसी फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि पुश्तैनी जायदाद से जुड़े एक मसले की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ ने 27 जून को अपनी पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर अधिकारियों से मिले. उन्होंने कलेक्ट्रेट और एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र सौंपा और इस मामले की निष्पक्ष जांच करके समाधान निकालने की मांग की. बता दें कि संपत्ति से जुड़ा ये मामला 2025 से चल रहा है.
6 महीने बाद ये दूसरी बार है जब चंद्रचूड़ इस मामले में अधिकारियों के पास पहुंचे. चंद्रचूड़ ने बताया कि उनकी पैतृत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उस पर अवैध कब्जे की कोशिश हो रही है. बताया जा रहा है कि चंद्रचूड़ सिंह की चाची प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है. चंद्रचूड़ ने बताया कि चाची ने ही जायदाद पर कब्जा की है.
चंद्रचूड़ ने चाची पर लगाए आरोप
दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जलालपुर में अपने घर पर मीडिया से बातचीत में चंद्रचूड़ सिंह ने चाची पर आरोप लगाते हुए कहा कि चाची ने फर्जी वसीयत तैयार कर उनकी कीमती जमान और एक ऐतिहासिक हैरिटेज हवेली पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की. एक्टर का कहना है कि उनकी संपत्ति को हड़पने की कोशिश की जा रही है. इसमें कुछ लोकल नेताओं का भी अहम रोल है. चंद्रचूड़ सिंह ने अपनी चाची और उनके बेटे को लेकर कहा कि वे इस पर कब्जा किये बैठे हैं और घुसने तक नहीं दे रहे.
चोरी छिपे हवेली बिक जाने का था डर
इससे पहले चंद्रचूड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें डर है कि उनकी पुश्तैनी हवेली चोरी छिपे बेची जा रही है. पीटीआई को दिए एक बयान में एक्टर ने कहा था, डीएम साहब हमारी मदद करेंगे, हम न्याय के लिए लड़ रहे हैं क्योंकि हमारी पुश्तैनी जमीन और हवेली को लेकर विवाद चल रहा है.
कल्याण भवन पर चल रहा विवाद
बता दें कि यह विवाद कल्याण भवन नाम की हवेली पर हो रहा है. यह 6 एकड़ में फैली है. इस हवेली को 1885 में बनाया गया था जब अतरौली (अवागढ़) के राजा ठाकुर कल्याण सिंह को तीन गांव तोहफे में दिए थे.
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी सीरीज, 4 दिन में मिले 31 मिलियन व्यूज, 8 एपिसोड ने दुनियाभर के कंटेंट को पछाड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं