CBSE Class 10th Result: पढ़ाई में अव्वल नहीं आमिर खान और सलमान खान
- आज 4 बजे आएंगे CBSE 10th बोर्ड के नतीजे
- फिल्मों में अव्वल लेकिन पढ़ाई में फेल कई सेलेब्स
- 6वीं तक पास नहीं कर पाईं करिश्मा कपूर
नई दिल्ली:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी CBSE Class 10th के नतीजे आ चुके हैं. जब भी रिजल्ट की घोषणा होती है तो स्टूडेंट अपने भविष्य को लेकर घबराए होते हैं. इस घबराहट से बॉलीवुड सितारे भी अछूते नहीं रहे. पास और फेल की इस रेस से सितारे भी गुजर चुके हैं. इनमें से किन्हीं ने पढ़ाई में अव्वल नंबर हासिल किए, तो किन्हीं के नसीब में सिर्फ फेलियर आया. एक नजर डालते हैं उन पांच सेलेब्स पर जिन्होंने 10वीं तक पास नहीं की, बावजूद इसके बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब हुए.
आमिर-सलमान की फिल्में नहीं कमा पातीं इतने करोड़, जितनी मिलेगी जेम्स बॉन्ड Daniel Craig को फीस
1- करिश्मा कपूर
करिश्मा मशहूर कपूर खानदान की बेटी हैं, जिसने बॉलीवुड में कदम रख अपनी खास पहचान बनाई. 90 के दशक में करिश्मा ने कई कामयाब फिल्में कीं, लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि एक्टिंग में करियर बनाने के लिए करिश्मा ने भारी कीमत चुकाई. बताया जाता है कि करिश्मा ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए छठी क्लास में ही पढ़ाई छोड़ देनी पड़ी थी. यानी करिश्मा जैसी बड़ी सेलिब्रेटी 12वीं क्या 10वीं की भी पढ़ाई नहीं कर सकीं.
2- आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान की सफलता के बारे में देश में ही नहीं दुनियाभर में चर्चे हैं. उन्होंने अपने करियर में ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसका किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा. अपने शानदार अभिनय के जरिए पहचाने जाने वाले आमिर खान असल जिंदगी में 10वीं फेल हैं.
3- सलमान खान
'भाईजान' सलमान खान ने ग्वालियर के सिंधिया हाई स्कूल और सेंट स्टैनिंस्लॉस हाई स्कूल से स्कूली पढ़ाई की. बताया जाता है कि सलमान 8वीं फेल हैं. हालांकि, मुंबई आकर उन्होंने जेवियर कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन ग्रेजुएशन से पहले पढ़ाई छोड़ दी.
4- बॉबी देओल
बॉबी देओल ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. वैसे पर्सनल लाइफ में भी उनके साथ ऐसा हो चुका है. कहा जाता है कि बॉबी 10वीं क्लास में फेल हो गए थे.
5- शाहिद कपूर
अपने क्यूट लुक्स और एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले शाहिद कपूर भी 10वीं में फेल हो गए थे. दिल्ली के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई में पूरी की थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
CBSE Class 10th Result 2018, Cbse 10th Result, CBSE 10th Result 2018