Captain Miller Box Office Collection Day 6: 12 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं, जिनका शोर सोशल मीडिया पर खूब सुनने को मिला. चाहे वह महेश बाबू की गुंटूर कारम हो या तेजा सज्जा की हनुमान. हर तरफ बस इन्हीं फिल्मों का शोर था. लेकिन बिना शोर के भी फिल्म कलेक्शन कर सकती है. इसका अंदाजा साउथ के स्टार धनुष की इस फिल्म के कलेक्शन को देख कर लगाया जा सकता है, जिसने ना केवल वर्ल्डवाइड बजट का कलेक्शन हासिल किया. जबकि फिल्म की कमाई इन मूवीज के कलेक्शन के बीच जारी दिख रही है. तो आइए आपको बताते हैं 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई हासिल की कैप्टन मिलर ने.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के अनुसार, कैप्टन मिलर ने छठे दिन 3 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. इसके बाद भारत में यह आंकड़ा 38.43 करोड़ तक जा पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 55 करोड़ पार हो गई है. इसके चलते 6 दिनों में 50 करोड़ के बजट से ज्यादा फिल्म ने कमाई हासिल की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पांच दिनों में कलेक्शन देखें तो पहले दिन 8.7 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया था, जिसमें तमिल भाषा में सबसे ज्यादा फिल्म ने कमाई हासिल की थी. इसके बाद दूसरे दिन 7.45 करोड़ की कमाई हुई, जिसमें भी तमिल भाषा का कलेक्शन ज्यादा रहा. तीसरे दिन 7.8 करोड़, चौथे दिन 6.62 करोड़ और पांचवे दिन 4.86 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया.
बता दें, बॉक्स ऑफिस पर कैप्टन मिलर के साथ अयलान, गुंटूर कारम, मैरी क्रिसमस और हनु मान रिलीज हुई थी. कैप्टन मिलर की बात करें तो फिल्म का डायरेक्शन अरुण मैत्वेशवरन ने किया है. जबकि धनुष प्रियंका मोहन अहम रोल में नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं