- 'कैप्टन मार्वल' का धमाल
- एवेंजर्स की नई सुपरवुमन
- दो दिन में कमाए इतने करोड़
Captain Marvel Box Office Collection Day 2: कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) में हॉलीवुड एक्ट्रेस (Hollywood Actress) ब्री लार्सन (Brie Larson) ने शानदार एक्टिंग का नमूना देकर दुनियाभर के दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है. ब्री लार्सन (Brie Larson) ने जिस तरह से खुद को सुपरवुमन के तौर पर प्रेजेंट किया है, वह काबिलेतारीफ है. एवेंजर्स में शामिल होने जा रही नई सुपरवुमन की पहली फिल्म कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) इंडिया में ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन करके लौगों को चौंकाया है. वहीं देखा जाए तो ऐसी कमाई करने को किसी की भी उम्मीद नहीं थी. हालांकि दर्शकों को यह मालूम है कि एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म 'एंडगेम' में जबरदस्त धमाल मचने वाला है. अब देखना है कि कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) को भारतीय फैन्स किस हद तक प्यार देते हैं.
'बंसती' नहीं.. रेशमा ने जख्मी पैर से एक पहिए पर 'धन्नो' को दौड़ाया, पहली स्टंटवुमन की धांसू कहानी
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक दूसरे दिन करीब 13.50 से 14 करोड़ रुपए कलेक्शन किया है. दो दिन की कमाई को मिलाकर कुल कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपए का कारोबार बॉक्स ऑफिस से कर लिया है. उम्मीद है कि पहले वीकेंड पर करीब 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन आसानी से कर लेगी. कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) फिल्म ने पहले दिन धमाल मचाते हुए यह संकेत दे दिया है कि बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार के सामने सुपरहीरोज की फिल्में टक्कर देती हैं. कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) नए सुपरहीरो की दमदार एंट्री ने लोगों के दिल जीत लिया है.
#Hollywood scores yet again... #CaptainMarvel takes a Marvel-ous start at the BO... Packs a superb total [double digits] on Day 1... Overpowers *all* titles - new as well as holdover - by a margin... Fri ₹ 12.75 cr... Gross BOC: ₹ 15.18 cr... India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 9, 2019
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में Bollywood सितारों ने ढाया कहर, देखें Photos
माना जा रहा है कि एवेंजर्स (Avengers) में कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) सबसे ताकतवर और सुपरपॉवर वाले सुपरहीरोज में से एक हैं. महिला सुपरहीरो को इस तरह से पर्दे पर दर्शाया गया है कि सिनेमाहॉल में मौजूद दर्शक तालियां बजाए बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे. हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्री लार्सन (Brie Larson) ने कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) के रोल को न्याय दिया है. यदि सुपरहीरो (Superhero) कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) के जन्म होने की वजह को पिछले सुपरहीरोज से तुलना करेंगे तो यह थोड़ी कम साबित होगी.
देखें वीडियो-
कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) का जन्म कैसे होता है और कैसे वीक वुमन से पॉवरफुल वुमन बनती हैं; इसकी कहानी बिल्कुल उसी तरह है जैसे पिछले एवेंजर्स के सुपरहीरोज. क्लाइमेक्स के सीन्स जबरदस्त है और कहानी को एवेंजर्स का चौथा पार्ट 'एंडगेम' (Endgame) को जोड़ दिया जाता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं