72 साल का यह हीरो एक्टिंग में बेमिसाल है. फिटनेस ऐसी कमाल, देखकर कोई भी धोखा खा जाए. आज भी ऐसी फिल्में करता है जो कम बजट होती हैं और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करती हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार मामूट्टी की जिनकी की सुपरहिट फिल्म कन्नूर स्क्वाड है. इस फिल्म ने धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन दर्शकों का खूब दिल जीता. यह मलयालम फिल्म अपनी कहानी और एक्टिंग की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है. अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. दिलचस्प यह है कि कन्नूर स्क्वाड को हिंदी में भी रिलीज किया गया है. इस तरह हिंदी फिल्मों के शौकीन भी इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं.
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई कन्नूर स्क्वाड
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मामूट्टी की 'कन्नूर स्क्वाड' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पांच भाषाओं में रिलीज हो गई है. इन पांच भाषाओ में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी शामिल हैं. इस तरह फिल्म हिंदी के दर्शकों के लिए भी रिलीज हो रही है. वैसे भी डब फिल्मों की जबरदस्त डिमांड है और अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा चुकी हो तो कहने ही क्या. वैसे भी मामूट्टी साल में चार से पांच फिल्में बनाते हैं और इनकी कहानी दर्शकों को खूब पसंद भी आती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कन्नूर स्क्वाड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट
मामूट्टी की कन्नूर स्क्वाड 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट लगभग 28 करोड़ रुपये बताया गया था जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. कन्नूर स्क्वाड को रॉबी वर्गीज राज ने डायरेक्ट किया है. बतौर डायरेक्टर उनकी यह पहली फिल्म है. फिल्म में मामूट्टी के अलावा किशोर, विजयराघवन, रॉनी डेविड राज, अजीज नेदुमंगाड़ और शरत सबा लीड रोल में हैं. फिल्म को मामूट्टी ने ही प्रोड्यूस भी किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं