- कन्नूर स्क्वाड का 16 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- 26 करोड़ रुपये है कन्नूर स्क्वाड का बजट
- कन्नूर स्क्वाड में लीड रोल में हैं मामूट्टी
Kannur Squad Box Office Collection Day 16: साउथ फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये की फिल्में केवल रीजनल ना होकर वैश्विक हो गई हैं और न सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में और पूरे विश्व में इन फिल्मों का डंका बज रहा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो इन दिनों साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करोड़ों में जा रहा है. इस बीच साउथ मेगा स्टार मामूट्टी (Mammootty) की क्राइम ड्रामा फिल्म 'कन्नूर स्क्वाड (Kannur Squad Box Office Collection)' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है और 16 दिन में 75 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है. कन्नूर स्क्वाड का बजट (Kannur Squad Budget) लगभग 26 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
Good 3rd weekend for #MegastarMammootty 's #Kannursquad all over ???????? all set to cross ₹75 CR mark at box office ????????????
— Kerala Box Office (@KeralaBxOffce) October 15, 2023
BLOCKBUSTER pic.twitter.com/XZunAQUDiJ
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कन्नूर स्क्वाड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 (Kannur Squad Box Office Collection Day 16)
केरल में मामूट्टी की फिल्म 'कन्नूर स्क्वाड (Kannur Squad)' के लिए तीसरा शनिवार बेहद शानदार रहा. जहां शनिवार की कुल कमाई 1.20 करोड़ रुपए रही तो वहीं 16 दिन में ये फिल्म 75 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और एक फुल ऑन एंटरटेनिंग फिल्म बनी है. वहीं, भारत में कन्नूर स्क्वाड ने अब तक 30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. मेगास्टार मामूट्टी अपनी एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं और एक बार फिर उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा बनवाया है. ऐसा उस स्थिति में हुआ जब भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला शनिवार को ही था, लेकिन फिर भी फिल्म की पापुलैरिटी में कमी नहीं आई.
कन्नूर स्क्वाड का ट्रेलर
कन्नूर स्क्वाड की स्टारकास्ट (Kannur Squad Full Cast)
डेब्यू डायरेक्टर रॉबी वर्गीज के डायरेक्शन में बनी 'कन्नूर स्क्वाड' एक पुलिस अधिकारी और उसकी टीम के डेडीकेशन को दिखाती रोमांचक कहानी पर आधारित फिल्म है, जो आपराधिक गिरोह को पकड़ने के लिए देशभर में छानबीन पर निकलती है. इस फिल्म में मामूट्टी ने रोनी डेविड, शेबिन बेन्सन, शबरीश वर्मा, अर्जुन राधाकृष्णन और कई अन्य कलाकारों के साथ बेहतरीन अभिनय किया है. बता दें कि साउथ मेगा स्टार मामूट्टी ने ही कन्नूर स्क्वाड को प्रोड्यूस भी किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं