एक्शन मूवीज के शौकीन हैं और खासतौर से मार्शल आर्ट को एडमायर करते हैं तो ब्रूस ली के नाम से भी आप अंजान नहीं होंगे. ब्रूस ली ही वो शख्स थे जिन्होंने मार्शल आर्ट से जुड़ी ऐसी फिल्में बनाईं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए. और, फिल्मी दुनिया के ये अलग ही जोनर बन गया. हालांकि ब्रूस ली के फैन्स उन के मार्शल आर्ट के करिश्मे को ज्यादा समय तक पर्दे पर नहीं देख पाए. क्योंकि वो बहुत कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए. ब्रूस ली के स्टाइल को आज भी पसंद करने वालों को ये जानकर आश्चर्य होगा कि उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म उनकी मौत के बाद अमेरिका में रिलीज हुई. जिसने अपनी लागत से कहीं गुना ज्यादा मुनाफा भी कमाया.
ये है फिल्म का नाम
इस फिल्म का नाम है एंटर द ड्रैगन. ये फिल्म रिलीज हुई थी. साल 1973 में फिल्म ने एक से बढ़कर एक कई कीर्तिमान रचे. सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो है इस मूवी की लागत और इस मूवी का कारोबार. आईएमडीबी ट्रिविया के मुताबिक फिल्म बनी थी 850 हजार डॉलर के बजट में. जो इंडियन करेंसी में 7,13,44,325 रु. होते हैं. लेकिन जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतरी और कमाई का सिलसिला शुरू किया तो वो दीवानगी थमी नहीं. इस फिल्म ने 90000000 डॉलर रुपये की कमाई की थी. जो इंडियन करेंसी में 7,55,42,85,000 रु. होते हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने लागत से करीब दस हजार गुना कलेक्शन हासिल किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मौत के बाद हुई रिलीज
इस फिल्म ने बहुत कामयाबी हासिल की. लेकिन सबसे दुखद पहलू ये रहा कि ब्रूस ली इस दुनिया को छोड़ कर चले गए. ब्रूस ली की ये फिल्म उनकी आखिरी मूवी है जो पूरी हो सकी. उनकी मौत 20 जुलाई 1973 को हो गई. फिल्म के अमेरिकन हॉन्ग कॉन्ग को प्रोडक्शन ने लॉस एंजिल्स में इसका प्रीमियर 19 अगस्त 1973 को किया. फिल्म में ब्रूस ली के अलावा जॉन सेक्सन, अहना कैप्री, बॉब वॉल, जिम कैली जैसे सितारे भी थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं