फिल्म के सेट पर हादसा होना आम बात नहीं है. लेकिन जब वह हादसा किसी की जान ले ले तो इससे फैंस को बड़ा झटका लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सुपरस्टार के बेटे, जो पेशे से एक्टर थे उन्होंने सेट पर जान गंवा दी थी. वह थे मार्शल आर्ट्स से पहचान बनाने वाले अमेरिकी एक्टर ब्रूस ली के बेटे ब्रैंडन ली, जिनका निधन 1993 में द क्रो फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी 17 दिन बाद होने वाली थी, जिसे लेकर वह काफी खुश थे.
हुआ कुछ ऐसा कि 1993 में 31 मार्च का दिन था, द क्री शूटिंग में ब्रूस ली के बेटे ब्रैंडन बिजी थे. वहीं एक सीन के दौरान ब्रैंडन के पेट में गोली लगी. दरअसल, एक सीन में उन पर खाली कारतूसों से भरी .44 मैग्नम रिवॉल्वर तान दी गई और गोली चलाई गई. लेकिन प्रॉप्स स्टाफ ने यह सुनिश्चित करने के लिए बंदूक की जांच नहीं की थी कि इसका उपयोग करना सुरक्षित है कि नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीन में माइकल मासी को ब्रैंडन ली को गोली दागनी थी और डायरेक्टर के एक्शन कहते ही माइकल ने गोली चला दी. लेकिन ब्रैंडन आगे की तरफ गिरने की बजाय पीछे गिर गए, जिसे देखते ही डायरेक्टर ने कट कह दिया और क्रू शूटिंग की दोबारा तैयारी करने लगे. लेकिन माइकल उठे नहीं तो पहले लोगों को लगा यह मजाक है. लेकिन जब को स्टार माइकल उन्हें उठाने लगे तो वह उठे नहीं और तब पता चला तो सब ब्रैंडन को अस्पताल ले जाने के लिए दौड़ पड़े.
रिपोर्ट्स की मुताबिक, पिछले सीन के दौरान गोली जो चली थी उसका टिप हैंडगन की बैरल में रह गई थी और दोबारा गोली चलाई गई तो वह ब्रैंडन को लगी और उसने उसकी जान ले ली. कहा जाता है कि शूटिंग में केवल 8 दिन बचे थे जब यह हादसा हुआ. हालांकि एक्टर की मंगेत्तर एलिजा हटन और उनकी मां ने द क्रो की शूटिंग पूरा करने के फैसले को लेकर डायरेक्टर का सपोर्ट किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं