विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2022

लड़के ने पापा और दीदी के साथ मॉल में गोविंदा के गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैंस ने पूछा- मम्मी कहां है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक क्यूट से भाई बहन पापा के साथ डांस कर रहे हैं. दोनों भाई बहन बॉलीवुड के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. तीनों के स्टेप्स काफी मैच कर रहे हैं. उनकी मस्ती और अदा देख कर फैंस भी उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं.

लड़के ने पापा और दीदी के साथ मॉल में गोविंदा के गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैंस ने पूछा- मम्मी कहां है
लड़के ने दीदी और पापा के साथ गोविंदा के गाने पर किया डांस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड गानों पर डांस करना सभी को पसंद होता है और इन दिनों तो सोशल मीडिया पर ऐसे डांस वीडियोज काफी शेयर किए जाते हैं पसंद किए जाते हैं. लोग रील्स बनाते हैं. घर बाहर, समंदर के किनारे या मॉल कहीं भी लोग डांस वीडियोज बनाते हैं और फैंस भी  उनके इन वीडियोज को खूब प्यार देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक क्यूट से भाई बहन पापा के साथ डांस कर रहे हैं. दोनों भाई बहन बॉलीवुड के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. तीनों के स्टेप्स काफी मैच कर रहे हैं. उनकी मस्ती और अदा देख कर फैंस भी उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं.

तीनों मॉल में गोविंदा के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. गाने के बोल हैं, ‘तु जो हंस हंस के सनम मुझसे बात करती है... ' इस वीडियो को its me zidaan meri jaan नाम के पेज से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है, 5.2 मिलियन व्यूज 264k लाइक्स.. बहुत शुक्रिया इस रील को इतना प्यार देने के लिए...

यह गाना गोविंदा और आरती छाबड़िया पर फिल्माया गया था और अपने समय का यह हिट गाना है. इस वीडियो को इन बच्चों की मां तन्नो की दुनिया इंस्टा पेज से भी शेयर किया गया है. फैंस ने इनके वीडियो को काफी पसंद किया है. एक यूजर ने लिखा है, कमाल की फैमिली. एक दूसरे यूजर ने लिखा है, आप लोग कमाल के हैं. लुक और डांस दोनों कमाल की है. 

बता दें कि बेटे का नाम जिदान शाहिद है और जिदान ने अपने पापा और मम्मी के साथ अक्सर डांस वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जो इंस्टा पर वायरल होते हैं. उन्होंने कई सारे वीडियोज अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए हैं. ये फैमिली बॉलीवुड गानों पर डांस वीडियो बनाती है और इनके वीडियो को काफी पसंद किया जाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Dance, Viral Dance Performance, Viral Dance Video, Viral Dance Videos, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com