विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2022

Brahmastra Box Office Collection Day 10: ब्रह्मास्त्र ने वीकेंड पर फिर मारी बाजी, करोड़ों का किया बिजनेस

ब्रह्मास्त्र इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की शानदार कमाई और सक्सेस देख अब फिल्म के डायरेक्टर ने चैन की सांस ली है.

Brahmastra Box Office Collection Day 10: ब्रह्मास्त्र ने वीकेंड पर फिर मारी बाजी, करोड़ों का किया बिजनेस
ब्रह्मास्त्र ने वीकेंड पर फिर मारी बाजी
नई दिल्ली:

ब्रह्मास्त्र (Brahmastra Box Office Collection Day 10) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की शानदार कमाई और सक्सेस देख अब फिल्म के डायरेक्टर ने चैन की सांस ली है. फिल्म की ढीली स्क्रिप्ट के बाद भी फैन्स तो सिनेमाघर आलिया और रणबीर के रोमांस की एक झलक देखने जा रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री ने देश दुनिया में धमाल मचा दिया है. वहीं वीएफएक्स पर आधारित यह फिल्म, फिल्म को नया रूप दे रही है. वहीं बता दें कि वीकेंड पर फिल्म ने तगड़ी कमाई की है. अब सिर्फ देश में ही फिल्म 225 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' का जलाव

  • पहला दिन-  36.42 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन-  42.41 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 45.66 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 16.5 करोड़ रुपये
  • पांचवा दिन- 12.68 करोड़ रुपये
  • छठे दिन- 10.58 करोड़ रुपये 
  • सातवें दिन - 9.2 करोड़ रुपये
  • आठवें दिन -10.6 करोड़ रुपये
  • नवें दिन - 15.38 करोड़ रुपये

वीकेंड पर की तगड़ी कमाई 
फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई है और रिलीज होते ही हर एक की जुबान पर आ गई है. वहीं वीकेंड की बात करें तो फिल्म ने इस रविवार को 16.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बता दें कि फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज की भी घोषणा हो गई है जो साल 2025 में रिलीज किया जाएगा.


 

VIDEO: स्‍'ब्रह्मास्‍त्र' के कलाकार रणबीर, आलिया और निर्देशक अयान मुखर्जी की NDTV से ख़ास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brahmastra Box Office Collection Day 9, Brahmastra, Brahmastra Total Collection, Brahmastra Budget, Brahmastra Alia Bhatt Mimicry, Ranbir Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com