विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2016

एंजेलिना जोली से अलग होने के बाद टूट चुके हैं ब्रैड पिट

एंजेलिना जोली से अलग होने के बाद टूट चुके हैं ब्रैड पिट
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली से अलग होने के बाद अभिनेता ब्रैड पिट की हालत अच्छी नहीं है. एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट से शादी के दो वर्ष बाद तलाक के लिए अर्जी दायर की है.

यूएस मैगजीन की खबर के अनुसार, 52-वर्षीय अभिनेता पूरी तरह टूट चुके हैं, लेकिन वह अपने बच्चों को लेकर चिंतित भी हैं.

एक सूत्र ने बताया, जो कुछ भी हुआ, वह उस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और उनकी हालत अच्छी नहीं है, लेकिन जिस एक चीज़ को वह महत्व दे रहे हैं, वह उनके बच्चे हैं. सूत्र ने बताया, उनका पूरा झुकाव उनके परिवार की तरफ हो गया है और वह अपने माता-पिता, करीबी दोस्तों और अपने मैनेजर से लगातार बातचीत कर रहे हैं. 41-वर्षीय जोली ने न मिट सकने वाले मतभेदों का हवाला देते हुए 19 सितंबर को तलाक के लिए अर्जी दी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट, ब्रैंजेलिना तलाक, एंजेलिना जोली का तलाक, ब्रैड पिट का तलाक, Angelina Jolie, Brad Pitt, Brangelina Divorce, Angelina Jolie Divorce, Brad Pitt Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com