विज्ञापन

बॉर्डर 2, गदर 2 या दंगल नहीं कमाई की असली धुरंधर अब OTT पर रिलीज, 30 करोड़ के बजट में की थी ताबड़तोड़ कलेक्शन

Anaganaga Oka Raju OTT: नवीन पॉलिशेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म अब थियेटर्स में आ चुकी है. सिनेमाघरों में दमदार परफॉर्मेंस के बाद देखते हैं इसे ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

बॉर्डर 2, गदर 2 या दंगल नहीं कमाई की असली धुरंधर अब OTT पर रिलीज, 30 करोड़ के बजट में की थी ताबड़तोड़ कलेक्शन
Anaganaga Oka Raju on OTT
Social Media
नई दिल्ली:

Anaganaga Oka Raju Budget OTT Release: साल 2026 संक्रांति के मौके पर कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इनमें से कुछ ही दर्शकों का मनोरंजन कर पाईं. उनमें से एक है अनगनगा ओका राजू, जिसमें नवीन पोलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में नजर आए. इस रूरल पॉलिटिकल कॉमेडी ड्रामा को मारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म आज (11 फरवरी) नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. इसे पूरे भारत में OTT पर रिलीज किया गया है. ओरिजिनल तेलुगु वर्शन के साथ, नॉन-तेलुगु दर्शकों के लिए तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी ऑडियो ऑप्शन भी अवेलेबल हैं.

थिएटर में रिलीज और OTT पर पहली बार रिलीज होने के बीच सिर्फ चार हफ्ते का गैप है. यह देखना बाकी है कि फिल्म OTT स्पेस में कैसा परफॉर्म करती है. लीड जोड़ी के अलावा, कास्ट में राव रमेश, तारक पोनप्पा, गोपाराजू रमना, छम्मक चंद्र, झांसी और अन्य शामिल हैं. फिल्म को सीतारा एंटरटेनमेंट्स के तहत नागा वामसी और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के तहत साई सौजन्या ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. मिकी जे मेयर ने म्यूजिक कंपोज किया है.

Anaganaga Oka Raju Budget and Box Office Collection

बात करें Anaganaga Oka Raju की बॉक्स ऑफिस और बजट की तो ये फिल्म फायदे का सौदा साबित हुई है. IMDb में दिए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का बजट सिर्फ 30 करोड़ था वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 83 करोड़ की कमाई की थी. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म को सिनेमाघरों में कितना प्यार मिला. इसी प्यार का नतीजा है कि फिल्म बजट से कई गुना मुनाफा कमा गई. अब फिल्म ओटीटी पर है और दर्शकों इसे घर बैठे इंजॉय कर सकते हैं तो अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो अब देख डालिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anaganaga Oka Raju, Anaganaga Oka Raju OTT, Anaganaga Oka Raju Netflix, Anaganaga Oka Raju Box Office Report, Anaganaga Oka Raju Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com